KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Free online form to add company in Raj2b.com - Business Directory of India

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


मुख्यमंत्री वसधरा को ’वीमन टुगेदर अवार्ड‘ के लिए दी बधाईयां
20 Apr 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


 नई दिल्ली, २० अप्रेल। पदम् श्री जसदेव सिंह और सुधीर तेलंग सहित वरिष्ठ निर्माता-निर्देशक-लेखक-पत्रकार श्री बृजेन्द्र रेही और सुविख्यात कत्थक नृत्यांगना सुश्री प्रेरणा श्रीमाली ने राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे को संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिष्ठित ’वीमेन टुगेदर अवार्ड‘ के लिए चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भिजवाई है और इसे राजस्थान ही नहीं पूरे देश के लिए गौरव की बात बताया है।
 स्टेट इंर्फोमेशन एंड पब्लिक रिलेशंस ऑफीसर एसोसिएशन ’सिप्रा‘ के अध्यक्ष गोपन्द्र नाथ भट्ट ने भी बधाई तार भेज कर मुख्यमंत्री को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा दिए जा रहे सम्मान के लिए बधाई दी है।
 सुप्रसिद्ध कमेंन्ट्रेटर श्री जसदेव सिंह और सुविख्यात कार्टूनिस्ट श्री सुधीर तेलंग ने श्रीमती राजे को दिए जा रहे पुरस्कार और सम्मान पर खुशी जाहिर करते हुए महिला सशक्तीकरण और बुनकरों के हित पोषण के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यो को सराहा है। श्री रेही और सुश्री श्रीमाली ने इसे देश के लिए एक बडी उपलब्धि बताया है।
 उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र संघ के ’मिलेनियम डवलपमेंट गोल‘ के अंतर्गत वर्ष २००० में स्थापित किए गए इस अवार्ड के लिए श्रीमती राजे के नाम का चयन महिला सशक्तीकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता और सार्वभम प्रयासों के लिए किया गया है। श्रीमती राजे को खादी कातिन और बुनकरों की भलाई के लिए प्रदेश में ’फैशन फोर डवलपमेंट‘ कार्यक्रम के तहत खादी का प्रचार करने, कोटा डोरिया साडयों और वस्त्रों को विशेष प्रोत्साहन देने और ताल छापर अभ्यारण्य के महिला स्वयं सहायता समूहों की गरीब महिलाओं के घास से बने उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहन देने के लिए यह पुरूस्कार दिया जा रहा है। घास के उत्पादों की डिजाईन मशहूर फैशन डिजाईनर सुश्री बी.बी.रसैल ने तैयार की है।
 पूर्व में यह पुरस्कार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी श्रीमती हेलेरी क्लिंटन और भारत की जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता ईला भट्ट को भी मिल चुका है। मुख्यमंत्री श्रीमती राजे को यह पुरूस्कार आगामी १४ मई को अमेरिका के न्यूयार्क शहर में संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में महासभा के दौरान आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

वसधरा
’वीमन
टुगेदर
अवार्ड‘
बधाईयां


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Dus Kahaniyaan


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares