अनुसुचित जाति जनजाति के लिए १ जुलाई से छात्रावास प्रारम्भ
20 Jun
2007
बीकानेर, २० जून। बीकानेर संभाग मुख्यालय पर महाविद्यालय स्तर पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति एवं अन्य पिछडी जाति की नियमित रूप से अध्ययनरत छात्राओं के एक जुलाई २००७ से छात्रावास प्रारंभ किया जाएगा।
सामाजिक न्यास एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक के अनुसार राजकीय महारानी सुदर्शन महाविद्यालय बीकानेर के सामने अनाथालय परिसर में नव निर्मित छात्रावास भवन में संचालित किया जाएगा। इसमें उन छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा, जिनके अभिभावकों की आय डेढ लाख रुपए से कम होगी।
उन्होंने बताया कि राजकीय महाविद्यालय महिला छात्रावास संचालन नियम २००५ के अनुसार छात्रा का चरित्र उत्तम श्रेणी का होना चाहिए, इस संबंध में जिस विद्यालय म उसने अध्ययन किया है, उसके प्राचार्य द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र निर्धारित आवेदन पत्र के साथ संलग्न होना चाहिए। छात्राओं के प्रवेश के लिए ६० प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति, २० प्रतिशत अनुसूचित जन जाति की तथा १०-१० सीटें विधवा, विकलांग, अनाथ व बी.पी.पी.एल. परिवार की छात्राओं के लिए आरक्षित होगी। जो छात्रा अध्ययन के साथ सर्विस या व्यवसाय कर रही है अथवा असाध्य रोग से ग्रसित हो तो उन छात्राओं का छात्रावास में प्रवेश पर विचार नहीं किया जाएगा।
प्रवेश के लिए इच्छुक छात्राएं संबंधित संबंधित महाविद्यालय, विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त करने के उपरान्त अपना आवेदन पत्र २५जून २००७ तक राजकीय कन्या छात्रावास, अनाथालाय परिसर एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (समाज कल्याण विभाग) के चौपडा कटला स्थित कार्यालय में कर सकेंगी।
|