KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Post Your Property free

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


राजस्व समाधान शिविरों में ८५० नामांतकरण दर्ज
20 Jul 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


हनुमानगढ, २० जुलाई । आमजन की राजस्व सम्बन्धी समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष पहल के तहत भूःअभिलेख निरीक्षण वृत्तों पर आयोजित किए जा रहे राजस्व समाधान शिविर ग्रामवासियों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रहे हैं । जिले में जून माह से प्रतिमाह सात भू-अभिलेख वृत्त निरीक्षकों पर एक साथ राजस्व सम्बन्धी समस्याओं के समाधान की प्रणाली लागू की गई है । इस कडी में गुरूवार को हनुमानगढ तहसील में भू- अभिलेख निरीक्षक वृत नौरंगदेसर, तहसील पीलीबंगा के अन्तर्गत बडोपल, संगरिया के तहत सन्तपुरा, टिब्बी के तहत तलवाडा, रावतसर के तहत गन्धेली, नोहर के तहत राजगढ व भादरा के तहत डुंगराना में राजस्व समस्या समाधान शिविरों का आयोजन का आयोजन किया गया । समेकित प्रगति रिपोर्ट के अनुसार इन शिविरों में कुल ८५० नामांतकरण इन शिविरों में कुल ९६१ प्रकरण प्राप्त हुए जिनमें से साढे आठ सौ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एक सौ ग्यारह प्रकरण लम्बित रह गये , जिनका फॉलोअप कर निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा इन शिविरों में खातेदारी अधिकारों की सनद जारी करने के ३६, ,पासबुक वितरण के ५३०, खाता विभाजन के १३, प्रतिलिपि देनें के १६५, जाति व मूल निवास के १९८, पेंशन के ११, जन्म मृत्यू प्रमाण पत्र के ७३, हैशियत प्रमाण पत्र के २ , इजराय पालना के ८, शुद्धिपत्र के १७, जमाबंदी दुरूस्ती के ८ तथा सीमाज्ञान के २ प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

समाधान
शिविरों
८५०
नामांतकरण
दर्ज


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar




Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares