KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Post Your Trade Lead free at leading online business place - rajb2b.com

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


पशुओं व पशुलपालकों के हितार्थ शिविरों का आयोजन
20 Jul 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


हनुमानगढ , २० जुलाई । जिले में पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों के कल्याण , पशुओं के टीकाकरण, दवाईयों के किट वितरण व पशु बीमा से सम्बन्धित कार्यों के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ ताराचंद मेहरडा ने बताया कि २० जुलाई से प्रारम्भ ये शिविर ७ अगस्त तक जिले की नोहर, रावतसर, संगरिया व पीलीबंगा तहसीलों के विभिन्न ग्रामों में लगातार आयोजित किए जाऐंगे। इन शिविरों में पशुपालन विभाग द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में वर्षा जनित बीमारियों से सम्बन्धित टीकाकरण कार्य (एच.एस, बी क्यू, ईटीवी) व पशुओं का बंध्याकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तहसील नोहर में लगने वाले इन विशेष शिविरों की कडी में ग्राम किकरवाली, अरडकी व सोनडी में २० जुलाई को, सोती बडी, ब्रहमाणवासी व असरजाना में २१ जुलाई, मालिया, चक देईदासपुरा में २२ को, भोगराना , ढाणी चारणान व चक राजासर में २३ जुलाई, लाखासर, सूरपुरा, दलपतपुरा व मेघसिंहपुरा में २४ जुलाई, चैनपुरा, जगरासर, आपुवाला व जोखासर में २५ जुलाई, सांगठियां, रातूसर, खरसंडी व रानीसर में २६ को, खुईयां, श्योरानी, नगरासरी व धानसिया में २७को, सुरजनसर, बालासर, ललानिया व भावलदेसर में २८ को, कोलासर, देवासर, मेघाना में २९ को, मन्दरपुरा, भंगुली, दुरजाना में ३० को, बाछूसर, खोपडा, ढाणी भाम्भूवाल में ३१ को शिविरि आयोजित किए जाऐंगे । इसी प्रकार मेहराणा, टिडियासर व पाण्डुसर में १ अगस्त को, जोजासर में २ अगस्त को, बडबिराना व उदासरबडा में ३ अगस्त को, करोती व करमसाना में ४ अगस्त को, ललाना उतरादा व श्योपुरा तथा गोरखाना में ५ अगस्त को, ललाना दिखनादा व डूमासर में ६ अगस्त को, जैतासरी व भगवानसर में ७ को शिविर आयोजित होंगे । उन्होंने बताया कि तहसील रावतसर में लगने वाले विशेष शिविरों की कडी में ग्राम मालासर, मायला व बरमसर में २० जलाई को, कुलचासर, ढाणी मायला व पूरबसर में २१ को, दनियासर व लाखेरा में २२ को, गुलाबगढ, झेधासर व चांदेली में २३ को, पल्लू व नैयासर में २४ को, शेख चूलिया, दूधली व दनियासर में २५ को, लूणासर, लाडम व बनासर में २६ को, ढाणी लेघान, मोटेर व धान्धूसर में २७ को, सिरासर व बांगासर में २८ को, उदासर छोटा में २९ को, धीरदेसर में ३० का, केलनियां में १ अगसत को, कलासर में २ को, बिझासर में ३ को, कालासर में ४ को, बिसरासर में ५ को विभिन्न शिविर आयोजित होंगे । इसके अलावा तहसील संगरिया में लगने वाले पशु चिकित्सा शिविरों में ग्राम जण्डवाला सिखान व बोलांवाली में २० जुलाई को, भगतपुरा में २१ को, रतनपुरा में २२ को, संतपुरा में २३ को शिविर आयोजित होंगे । इसके अतिरिक्त तहसील पीलीबंगा में लगने वाले शिविरों में ग्राम हासलिया व लिखमीसर में २१ जुलाई को, सरावांवाला में २२ को, अयालकी व खरलिया में २३ को, गोलूवाला सिहागान में २४ को शिविर आयोजित होंगे । साथ ही उन्होंने बताया कि विभागीय अनुदानित बीमा योजनाओं के अनुरूप पशुओं व पशुपालकों को बीमा के बारे में ग्रामवासियों को मौके पर जानकारी दी जाएगी तथा मौके पर पशुओं के बीमा की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। सूखे चारे के पौष्टिकरण, मिनरलमिक्चर, सादा नमक व हरा चारा एवं दाना दिए जाने की उपयोगिता तथा अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

पशुलपालकों
हितार्थ
शिविरों
आयोजन


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Film - alibaug


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares