निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर २८ व २९ जुलाई को
20 Jul
2007
बीकानेर, २० जुलाई। राजकीय ‘अ‘श्रेणी आयुर्वेद चिकित्सा में दो दिवसीय २८ व २९ जुलाई को मघुमेह (डायबीटीज) निःशुल्क जांच एवं सामान्य रोग चिकित्सा शिविर आयोजित किया जायेगा। वरिष्ठ चिकित्सक नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देगे। शिविर प्रातः८ बजे से २ बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि उपचार के लिए समय पर पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण व्यक्तिशः अथवा दूरभाष संख्या २५२८१४८ पर भी करवाई जा सकती है इस दौरान मघुमेह के अलावा सामान्य रोगों का उपचार एवं सलाह के साथ ही निःशुल्क औषधियां दी जायेगी।
|