सडके होंगी और चौडी, रंग रोगन तथा रिफलेक्टर भी लगेंगे : अग्रवाल
20 Jul
2007
नगर विकास न्यास के अध्यक्ष श्रीगोपाल अग्रवाल ने कहा है कि सडक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मुख्य मार्गों को चौडा किया जाएगा तथा डिवाइडरों पर सीमेंट, कांकरीट व रंग रोगन करवाने व रेक्टो रिफलेक्टर लगाने का कार्य करवाया जाएगा।
बीकानेर, २० जुलाई। अग्रवाल शुक्रवार को नगर विकास न्यास कार्यालय में पानी, बिजली, सीवरेज व सडके के निर्माण के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गजनेर रोड से करमीसर तक जाने वाली सडक की चौडाई बढाते हुए डाम्बरीकरण कार्य करवाया जाएगा तथा सडक के मध्य डिवाइडर लगाकर विद्युतिकरण, टयूवलर पोल लगाए जाएंंगे। इस संबंध में उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को तख्मीना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में निर्णय किया गया कि पोस्ट ऑफिस से एम.एम.ग्राउंड तक जाने वाली सडक को पुनः निर्माण करवाने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों के साथ मौका देखकर कार्यवाही की जाएगी। बैठक में बताया गया कि गौरव पथ पर शनिश्चर मंदिर से मेडिकल चौराहे तक विद्युत लाइन के शिपि्*टंग कार्य के लिए न्यास की ओर से ६० हजार ६८२ रुपए की राशि २ जून ०७ को जमा करवाई गई है। बैठक में पंचशती सर्किल से जय नारायण व्यास की ओर जाने वाली सडक पर प्रथम चौराहे पर पाइप शिफट का तकमीना भिजवाने, गौरव पथ पर नागणेचीजी मंदिर से पवन पुरी दक्षिण विस्तार योजना, पवनपुरी होते हुए रेलवे क्राॅसिंग तक सडक के दोनों तरफ स्पिन एच.टी. लाइन पोल शिफट करने सहित नगर के विकास व सौन्दर्य करण के लिए चर्चा की गई। बैठक में सर्वोदय बस्ती से हाउसिंग बोर्ड से पहले न्यास द्वारा डिवाइडर, सडक निर्माण, व विद्युतिकरण कार्य करवाने, विद्युत पोल को शिफट करने का भी निर्णय किया गया। बैठक में नगर विकास न्यास सचिव श्रीमती प्रियंका गोस्वामी, जोधपुर विद्युत वितरण नगम के अधीक्षण अभियंता वी.एस. शर्मा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ए.के. सांघी, राजस्थान आवासन मंडल के उपायुक्त जी.एस. बाघेला, नगर विकास न्यास के अधिशाषी अभियंता आर.के.पालीवाल, रामलाल सियाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता टी.सी.गुप्ता, मेधराज मीणा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के बी.जी. व्यास, आर.यु.आई.डीपी. के आर.के. तंवर, आवासन मंडल के परियोजना निदेशक पी.सी. सिद्की, सहायक अभियंता पंकज यादव, मोहम्मद शबीर व बजरंग लाल रंगा आदि अधिकारी उपस्थित थे।
|