KhbarExpresswww.khabarexpress.com

India Yellow Pages - rajb2b.com

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Thursday, February 16, 2012


जिला स्तरीय सर्वाधिकार, औद्योगिक सलाहकार समिति एवं राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना से सम्बन्धित बैठकें सम्पन्न
20 Jul 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


हनुमानगढ, २० जुलाई । जिला स्तरीय सर्वाधिकार समिति, जिला स्तरीय औद्योगिक सलाहकार समिति एवं राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना से सम्बन्धित बैठकें शुक्रवार को जिला कलैक्ट्रेट में आयोजित की गई । बैठकों की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) श्री हनुमान सिंह शेखावत ने उद्योगों से विभिन्न लम्बित प्रकरणों में कार्यवाही के लिए सम्बन्धित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए । हनुमानगढ व पीलीबंगा के औद्योगिक क्षेत्र में रखरखाव के कार्यों के बारे में हुई चर्चा में रीको के अधिकारी ने बताया कि समस्त कार्य निर्धारित समय में पूर्ण कर लिए जाऐंगे । औद्योगिक क्षेत्र में गंदे पानी के उपचार के सम्बन्ध में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ने पानी की सैम्पलिंग कराकर उसका रासायनिक विश्लेषण कराने के निर्देश दिए । बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री पी.एन.शर्मा ने गत बैठक में जारी निर्देशों की पालना की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए एजेण्डा से सम्बन्धित बिन्दुओं पर चर्चा की । बैठक में उद्योग संघ व उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्रों के प्लॉट्स का उद्देश्यों के अनुरूप उपयोग, लेवी भुगतान के लिए हनुमानगढ में व्यवस्था करने तथा पीलीबंगा में सैंट्रल वेयर हाऊस व राजस्थान वेयर हाऊस के सेंटर खुलवाने की मांग रखी । बैठकों में औद्योगिक इकाईयों के पावर कनेक्शन, भूखण्ड आवंटन व भूमि रूपान्तरण, राजस्थान वित्त निगम द्वारा अर्जित प्रगति एवं ऋण, औद्योगिक क्षेत्रों के विकास एवं रख रखाव, जल कनेक्शनों के विचाराधीन प्रकरणों, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के पास विचाराधीन प्रकरणों, कारखाना एवं बॉयलर विभाग द्वारा अर्जित प्रगति, खनिज वन , श्रम कल्याण, वाणिज्य कर विभाग तथा नगर पालिका, खादी एवं ग्रामोद्योग की योजनाओं की प्रगति एवं लम्बित प्रकरणों आदि पर भी बिन्दुवार चर्चा की गई । बैठक में लीड बैंक अधिकारी श्री एस.एल.डोडा, जिला रसद अधिकारी श्री नवनीत कृष्ण पुरोहित, जिला उद्योग अधिकारी श्री ईश्वर देव , उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री शिवरतन खडगावत सहित विभिन्न उद्यमी, उद्योग संघ के प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे ।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

स्तरीय
सर्वाधिकार
औद्योगिक
सलाहकार
समिति
एवं
राजस्थान
निवेश
प्रोत्साहन
योजना
सम्बन्धित
बैठकें
सम्पन्न


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Aysha Takia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares