बीकानेर, अभी दो दिन पहले यहां शिवबाडी इलाके की अम्बेडकर कॉलोनी में रहने वाला एक शख्स बीवी बच्चों के साथ खेत संभालने गांव आया तो पीछे से उसके बंद पडे मकान का ताला तोडकर अज्ञात नगदी समेत घरेलू साजो सामान समेट ले गए।
परिवादी उदाराम जाट निवासी अम्बेडकर कॉलोनी ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि आज जब मैं घर पहुंचा तो ताला टूटा पडा था और टीवी समेत सौ रुपए नगदी कीमती सामान गायब था। व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने इस संबंध में भादसं की धारा 454 व 388 के तहत मामला दर्ज किया है। घटना की इत्तला मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। बताया जाता है कि चोरों ने इस वारदात को भरी दोपहरी में अंजाम दिया था।
This is the fastest and easiest hex editor available anywhere! Tabbed MDI interface, multi-level undo & redo, extensive drag & drop support, blazing search/search & replace, file comparison, delete and insert characters like a word processor, more.