बीकानेर, बीकानेर-पश्चिम के विधायक डॉ. गोपाल जोशी ने आज विधान सभा सदन में शिक्षा, कला एवं संस्कृति के संबंध में बीकानेर को उच्च दर्जा देने की मांग रखी। विधायक जोशी ने आठवीं बोर्ड मुख्यालय की स्थापना के लिए शिक्षा मंत्री से आग्रह किया। उन्होनें स्पष्ट किया कि आयुक्त प्रारम्भिक शिक्षा, बीकानेर द्वार आठवीं बोर्ड की परीक्षा बीकानेर में ही कराने की सिफाारिश एवं मुख्यालय का गठन बीकानेर में ही कराने हेतु सरकार को पत्र भेजा हुआ है, इसलिए इस ओर भी ध्यान दिलाया। विधायक जोशी ने एक प्रमुख मांग को उजागर करते हए स्पष्ट किया कि छठे वेतन का लाभ राज्य की विश्वविद्यालय एवं कॉलेजो के शिक्षकों एवं एडिड प्राईवेट कॉलेजों के शिक्षकों को अभी तक नहीं मिल पाया है और ना ही इनके एरियरर्स का अभी तक भुगतान हुआ है, तो मंत्रीजी कृपया इस पर जल्द निर्णय लेवे। विधायक ने राजस्थानी भाषा की मान्यता को भी लेकर सदन मे मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसको संविधान की आठवीं अनुसूचि में जेाडने के लिए राजस्थान विधान सभा ने 25 अगस्त, 2003 सर्वसम्मिति से संकल्प प्रस्ताव पास करके केन्द्र सरकार के पास भिजवा दिया गया था, जो कि आज तक लम्बित है। उन्होने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार राजस्थानी भाषा को मान्यता देकर आम राजस्थानी की भावनाओं को ध्यान रखे। उन्होने महाविद्यालय विश्वविद्यालय में राजस्थानी शिक्षकों के खाली पदों को भरने तथा जहां विभाग नहीं है वहां खोलने की भी बात रखी।
This is a HTTP traffic generator for testing web applications. You can specify the requests count and interval between two requests. The generated requests are sent to the specified URL.