बांसवाडा, २० अगस्त/कम्प्यूटर क्रांति के अग्रदूत एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्राी स्व. राजीव गांधी की जन्मतिथि के अवसर पर सोमवार को बांसवाडा के राजकीय हरिदेव जोशी कन्या महाविद्यालय में ’इंटरनेट से पढाई‘ विषयक वार्ता संपन्न हुई।
वार्ताकार मशहुर ३डी इंस्ट्रक्टर प्रदीप शर्मा ’चैंज‘ ने छात्रााओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्द्धा के युग में अध्ययन-अध्यापन को यदि सरल करना है तो इसके लिए इंटरनेट सबसे अच्छा व सुगम माध्यम है। नेट पर उपलब्ध सामग्री में से पाठ्यक्रम सामग्री को विभिन्न गुगल, लाईव आदि सर्च इंजनों से ढूंढकर अपने ज्ञान को बढाया जा सकता है।
शर्मा ने छात्रााओं को ई-मेल आईडी बनाना सिखाने के साथ ही विविध वेबसाईटों पर नौकरी पाने के लिए आवेदन करने के सरल तरिकों को बताया। उन्होंने कहा कि डिजाईनिंग के क्षेत्रा में एडोबी फोटोशॉप, ३डी मैक्स, माया आदि को सिखकर जीवन को नई दिशा दी जा सकती है।
वार्ता के दौरान एम.एम. उत्तरार्द्ध (गृह विज्ञान) की छात्रााओं ने उनके पाठ्यक्रम के संबंधित न्यूट्रिशियन, राजस्थान और भारत में महिलाओं की स्थिति आदि विषयों की जानकारी को तत्काल दिखाने की बात कही। इस पर शर्मा ने लेपटोप पर इंटरनेट को जोडकर उन जानकारियों को तत्काल सर्च करके दिखाया, इस पर छात्रााओं ने खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र सक्सेना ने की। कार्यक्रम में डॉ. आशा मेहता, डॉ. प्रतिमा शास्त्राी, डॉ. शीप्रा राठौड, डॉ. सीमा गौड, डॉ. श्रीफल मीणा, रतनपाल डोडियार, मिथिलेश कुमार, डी.पी. जैन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ. आशा मेहता ने किया।