तेल कम्पनियों की हडताल के मद्देनजर नियंत्रण कक्ष स्थापित
20 Aug
2007
पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति पर रहेगी नजर
Add comment
Mail
Print
Write
to Editor
डूंगरपुर २० अगस्त/ आगामी २१ अगस्त से तेल कम्पनियों के अधिकारियों की संभावित अनिश्चितकालीन हडताल के मद्देनजर प्रशासन ने पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सुचारू रखने के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करते हुए जिला मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।
जिला रसद अधिकारी गोपाल मोहन माथुर ने बताया कि जिले में पेट्रोलियम पदार्थों के स्टॉक व आपूर्ति पर नजर रखने की दृष्टि से जिला रसद कार्यालय में यह नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। कक्ष के प्रभारी प्रवर्तन निरीक्षक चेतनलाल वसीटा को बनाया गया है और सहायता के लिए कनिष्ठ लिपिक धर्मेन्द्र शर्मा को लगाया गया है।
उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष के दूरभाष ०२९६४-२३२५४२ है और कक्ष हडताल अवधि में प्रातः १० से सायं ५ बजे तक कार्यरत रहेगा।
|