बीकानेर । राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी यूथ फैडरेशन ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को ऊर्जा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर फैडरेशन कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं मोहता धर्मशाला, स्टेशन रोड के पास गरीबों को भोजन करवाया गया। कार्यालय में आयोजित सभा में स्व.राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि करने के बाद फैडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद रमजान रंगरेज ने कहा कि युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी में ले जाने का स्वप्न देखा था एवं कंप्यूटर क्रांति की ओर बढाया जिसका परिणाम है कि भारत में संचार क्रांति के साथ मोबाइल व अन्य कार्यों में कंप्यूटर का बोलबाला है। राजीव गांधी सदैव युवाओं के भविष्य को लेकर चिंतित रहते है। हम सब युवा एकजुट होकर उनके बताये रास्ते पर चले तभी राजीव गांधी का सपना पूरा होगा। फैडरेशन के प्रदेश प्रभारी मोहन भाई नायक ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को एकजुट रखने के लिए आतंकवाद से लडने का संकल्प लेने के साथ गरीबों, दलितों के उत्थान के लिए अनेक कार्य किये, जिन्हें हम कभी नहीं भुला सकते है। फैडरेशन के प्रदेश महामंत्री शंकरलाल मोदी, इंसाद अली रंगरेज ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत की छवि को विश्व के पटल पर मजबूती के साथ रखा। इस अवसर पर फैडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष हैदर अली थईम, प्रदेश महामंत्री राजू बिसायती, बीकानेर संभाग अध्यक्ष मनीशंकर जीनगर, संभाग महामंत्री इन्द्रराज टाक, जिलाध्यक्ष गणेश सोलंकी, ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नवरतन सोलंकी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष अयूब अली उस्ता, नापासर इकाई के कन्हैयालाल पंवार, मो अली गौरी, मइनुदीन बिसायती, देवेन्द्रसिंह चौहान, मो.जमील आदि ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।