पीबीएम की व्यवस्था सुधारने की मांग
20 Aug
2009
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधारने की मांग को लेकर सावधान संस्था के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश सिंह भदौरिया ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन लिखा कि मरीजों की सुविधा के लिए सेल सेपरेटर मशीन चालू करने, मरीजों को समुचित सुविधाएं मुहैया करवाने, वरिष्ठ चिकित्सकों की मौजूद रहने सहित अनेक मुद्दों की मांग की तथा समस्याओं समाधान नहीं होने पर अनशन की चेतावनी दी तथा आये दिन परिजनों व चिकित्सकों के बीच झडपों पर अफसोस जाहिर करते हुए लिखा कि जहां मरीज अपने उपचार के लिए आता है वहां उसके परिजनों को चिकित्सकों के साथ झडप का सामना करना पडता है।
|