बीकानेर, किसान और नहरी क्षेत्रों की समस्याओ की ११ सूत्री मांगे को लेकर सामाजिक क्रांति मंच द्वारा चल रहे आन्दोलन का कल बीाकनेर कलेक्ट्री परिसर मे महापडाव किया जायेगा। क्रांति मंच के बैनर तले आयोजित आज खाजुवाला में विशाल सभा रखी गई जिसमें दौसा सांसद किरोडी मल माीणा समेत मंच के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द राम मेघवाल सहित अनेक पदाधिकारीयो ने सभा को सम्बोधित किया। जानकारी के अनुसार आज दो घंटे चक्काजाम का आह्वान किया गया था। प्रशासन एंव पुलिस अधिकारियो के समझाईश पर पदाधिकारीयो ने चक्काजाम कार्याक्रम स्थगित कर दिया। सभा को सम्बोधित करते हुये किरोडी मल मीणा ने कहा कि मंच की 27 सुत्री मांगे पुरी तरह सही है और सरकार को अपनी हठधर्मिता छोडकर किसानों की मांगे को जल्द ही पुरा करना चाहिये। खाजूवाला में सभा करने के बाद बुधवार को बीकानेर कलेक्ट्री परिसर मे प्रदर्शन करने का निर्णय हुआ है। महापडाव को देखते हुये जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। अप्रिय घटना न हो इसके लिए कलेक्टर कार्यालय पर बडी तदाद में आरएसी जवानों को तैनात किये जायेगें।