२१ की तोपों की सलामी से होगा महोत्सव का आगाज दिखेगा
20 Nov
2007
सितारों की बारिश का आतिशी नजारा इकराम - उस्मान की जोडी करेगी आतिशबाजी
डूंगरपुर २० नवंबर/नगर स्थापना दिवस पर प्रारंभ हो रहे पांच दिवसीय रंगारंग वागड महोत्सव दौरान बुधवार की संध्या को शहर के बीचों बीच गेपसागर झील से एक से बढकर एक आतिशी नजारों की बारिश यादगार शाम का आगाज करेगी। क्षेत्र के ख्यातनाम शोरगर इकराम खान और उस्मान भाई के दल द्वारा एक-एक कर अलग-अलग आतिशी नजारे गेपसागर से प्रस्तुत किये जाएंगे।
जिला कलक्टर नीरज के.पवन ने बताया कि ख्यातनाम शोरगर इकराम खान और उस्मान भाई द्वारा विशेष रूप से तैयार किया गया प्रदर्शन ‘ सितारों की बारिश‘ खास आकर्षण का केन्द्र रहेगा जो कि आतिशबाजी के अन्त में दिखाई देगा। इसके अतिरिक्त उनके दल द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले आकाशी मेला, बहुरंगी गुलाब, राउण्ड एण्ड राउण्ड, आकाशी चकरी, चांदी की बरसात, म्युजिकल फव्वारा, स्पेश हवाई रंगीन, जल फव्वारा सहित उनके एक से बढकर एक १७ से अधिक आईटम पेश किये जाएंगे। इसके अतिरिक्त उन्हीं के दल द्वारा २१ तोपों की सलामी का कार्यक्रम भी महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर पेश किया जाएगा।
|