आबूरोड, भारत सहित पूरे विश्व में आध्यात्मिक क्रान्ति की जरिये समाज में एकता के सूत्र में पिरोने के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा 3 व 4 अक्टूबर से 22 नवम्बर तक परमात्म शक्तियों एवं वरदानों की प्राप्ति विषय पर वैश्विक उत्सव का आयोजन किया गया था। जिसका 21 से 22 सितम्बर, 2009 तक दो दिवसीय समापन समारोह ब्रह्माकुमारीज, शान्तिवन में शनिवार से प्रारम्भ हो रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रवक्त ब्र. कु. करूणा ने कहा कि यह कार्यक्रम भारत सहित पूरे विश्व के 130 देशों में आयोजित किया गया था। इसका शुभारम्भ विदेशों में 22 सितम्बर को हुआ था तथा भारत में 3 व 4 अक्टूबर, 2009 को 16 राज्यों की राजधानी शहरों दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, लखनऊ, पटना, बैंगलौर, मद्रास, अहमदाबाद, चण्डीगढ, भुवनेश्वर, जयपुर, भोपाल, रांची, गुवाहाटी, रायपुर में एक साथ एक विषय तथा एक निर्धारित समय पर हुआ था। इसके अलावा यह कार्यक्रम भारत के अन्य 30 शहरों में 21 नवम्बर तक चला। इसमें सभी वर्गों के हजारों, लाखों लोगों ने सम्मिलित लेकर अपने जीवन में दिनोदिन बढ रही समस्याओं तथा सामाजिक कुरीतियों को समाप्त कर एक बेहतर विश्व की परिकल्पना को साकार करने के लिए सहभागिता की।
इस कार्यक्रम में पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ए एन जींदल, वीएटी ट्रिव्यूनल के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एम एम अग्रवाल, दिल्ली के जमात ए इस्लामी हिन्द के महासचिव जनाब नूस्तर अली, बनासकांठा के सांसद मुकेश भाई गढवी, दांतीवाडा विश्वविद्यालय के कुलपति डा. आर सी माहेश्वरी के साथ भारत के कोने-कोने से वरिष्ठ शिक्षाविद, प्रशासक, उद्योगपति, राजनेता, मीडियाकर्मी, कलाकार, वैज्ञानिक, चिकित्सक, धार्मिक नेता, समाज सेवी, सूचना सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारी सहित दो हजार से भी ज्यादा लोग भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम का समापन समारोह 22 नवम्बर को सायं 6 बजे होगा।