आरएएस परीक्षा की तैयारी बैठक आयोजित
20 Dec
2007
जिले में रास्थान लोक सेवा आयोग द्वारा २३ दिसम्बर को आयोजित की जाने वाली राजस्थान राज्य अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों कर समीक्षा के लिए गुरूवार को जिला कलैक्ट्रेट परिसर में एक बैठक आयोजित की गई ।
हनुमानगढ , २० दिसम्बर । जिले में रास्थान लोक सेवा आयोग द्वारा २३ दिसम्बर को आयोजित की जाने वाली राजस्थान राज्य अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों कर समीक्षा के लिए गुरूवार को जिला कलैक्ट्रेट परिसर में एक बैठक आयोजित की गई । बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) एवं नोडल अधिकारी परीक्षा श्री आर. सी. गुप्ता ने परीक्षा केन्द्र प्रभारियों एवं सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। । बैठक में परीक्षा के सुचारू संचालन एवं अनुचित साधनों को रोकने के लिए आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाही करने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
|