राष्ट्रीय स्काउट - गाईड जंबूरी २५ से
20 Dec
2007
स्काउट आन्दोलन के १०० वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में बुराडी में आयोजित होने वाली सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय जंबूरी में जिले के चार विद्यालयों के ३३ स्काउट्स भाग लेंगे।
Add comment
Mail
Print
Write
to Editor
डूंगरपुर २० दिसंबर/स्काउट आन्दोलन के १०० वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में बुराडी (दिल्ली) में आयोजित होने वाली सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय जंबूरी में जिले के चार विद्यालयों के ३३ स्काउट्स भाग लेंगे।
सर्किल ऑर्गेनाइजर (स्काउट) छैलबिहारी शर्मा ने बताया कि विशेष स्काउट जंबूरी में भाग लेने जा रहे दल म तपस विद्यालय से ८ मूक बधिर स्काउट स्काउटर विजय चतुर्वेदी के नैतृत्व में, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसपुर के ९ स्काउट जमनालाल चौबीसा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साबला के ८ स्काउट रमेशचंद्र, राजकीय उच्च माध्यमिक ठाकरडा के ८ स्काउट लालशंकर पाटीदार के नैतृत्व में जंबूरी में भाग लेंगे। जंबूरी में उदयपुर मण्डल के स्काउट गाईड दल का नैतृत्व प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर, आसपुर फूलशंकर मीणा करेंगे।
उन्हने बताया कि प्रतिभागिता करने वाले स्काउट २१ से २४ दिसंबर तक राज्य प्रशिक्षण केन्द्र जगतपुरा (जयपुर) में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
|