पुलिस कांनिस्टेबल पद की लिखित भर्ती परीक्षा ६ जनवरी को
20 Dec
2007
जिला पुलिस अधीक्षक विजेन्द्र झाला ने बताया कि आगामी ६ जनवरी को जिला मुख्यालय स्तर पर कानिस्टेबल सामान्य एवं कानिस्टेबल ड्राईवर की लिखित परीक्षा प्रातः साढे दस से साढे बारह बजे तक की अवधि में होगी।
डूंगरपुर,२०दिसम्बर/ जिला मुख्यालय स्तर पर पुलिस कानिस्टेबल पद की लिखित भर्ती परीक्षा आगामी ६ जनवरी,२००८ रविवार को आयोजित होगी।
जिला पुलिस अधीक्षक विजेन्द्र झाला ने बताया कि आगामी ६ जनवरी को जिला मुख्यालय स्तर पर कानिस्टेबल सामान्य एवं कानिस्टेबल ड्राईवर की लिखित परीक्षा प्रातः साढे दस से साढे बारह बजे तक की अवधि में होगी। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा हेतु योग्य एवं पात्र अभ्यर्थियों को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा प्रवेश पत्र रजिस्टर्ड डाक से भिजवाये गये है और यदि किसी योग्य एवं पात्र अभ्यर्थी के पास प्रवेश पत्र ३ जनवरी,२००८ तक नहीं पहुंच पाते है तो जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सम्फ कर २५ रुपए का भारतीय पोस्टल आर्डर एवं दो पासपोर्ट साईज के फोटो मय प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने पर डूप्लीकेट प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है।
|