पुष्करणा सामूहिक विवाह हेतु बैठक आयोजित
20 Dec
2009

बीकानेर, अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह एक छत के नीचे के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक नत्थूसर गेट बाहर स्थित गायत्री भवन में आयोजन संरक्षक जुगलकिशोर ओझा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सामूहिक सावा समारोह संयोजक भंवर पुरोहित ने बताया कि बैठक में युवा प्रकोष्ठ राष्टीय अध्यक्ष बी जी बिस्सा ने कहा कि सामूहिक सावा पदत्ति से विवाह की समाज को महत्ती आवश्यकता है। इस के लिए समाज के पुरूषों के साथ-साथ महिलाओं की जागृति भी आवश्यक है। इसी उदेश्य को लेकर 3 जनवरी को समाज की महिलाओं की जागृति के लिए पुष्करणा समाज महिला जागृति सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। भंवर पुरोहित ने बताया कि 3 जनवरी को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर नत्थूसर गेट बाहर स्थित ओझा सत्संग भवन में महिलाओं का विशाल जागृति सम्मेलन होगा। सम्मेलन के लिए उपभोक्ता न्यायालय की सदस्या सरला देवी जोशी को संरक्षक तथा इंदिरा देवी व्यास को सम्मेलन की संयोजिका बनाया गया है। बैठक में युवा प्रकोष्ठ के राष्टीय सचिव विमल छंगाणी, रवि आचार्य, अरूण हर्ष, जिलाध्यक्ष जयनारायण बिस्सा सहित विरेन्द्र किराडू, एम एम व्यास आदि उपस्थित थे। बैठक में नवनियुक्त महिला सम्मेलन संयोजिका इंदिरा देवी व्यास ने बताया कि संचालन समिति में पार्षद राजकुमारी आचार्य, पार्षद सुषमा व्यास, बिन्दु कल्ला, डॉ चेतना आचार्य, आरती आचार्य, राजूदेवी व्यास को शामिल किया गया है। उन्हने कहा कि महिलाओं की जागृति के लिए घर-घर जाकर निमंत्रण का अभियान 21 दिसंबर से प्रारंभ किया जाएगा। महिला जागृति सम्मेलन के लिए एक नारा भी दिया गया है आप आएं-साथ लाएं।
|