विकास यादव
श्रीगंगानगर (का.सं.), डेरा सच्चा सौदा की याचिका पर जोधपुर हाइकोर्ट ने आज सुनवाई नहीं हो पाई। यह याचिका आज की हाईकोर्ट की हियरिंग लिस्ट में शामिल नहीं हुई। याचिका पर सुनवाई कब होगी, यह भी आज तय नहीं हो पाया। डेरा सच्चा सौदा ने डेरा के प्रमुख गुरमीतरामरहीम सिंह को श्रीगंगानगर जिले में अपने पैतृक गांव गुरसरमोडिया व डेरा बुधरवाली म सत्संग-नामचर्चा करने आने की अनुमति जिला प्रशासन द्वारा नहीं दिये जाने के विरूद्ध हाईकोर्ट में यह याचिका दायर की है, जिस पर विगत शुक्रवार को कोई निर्णय नहीं हो पाया था।