विकास यादव
हनुमानगढ, (का.सं.), हनुमानगढ जिले के नोहर कस्बे में आज दोपहर स्वामी रामसुखदास पार्क में बसपा की ओर से एक कामयाब जनसभा का आयोजन किया गया। रावतसर के हरवीर सहारण की ओर से आयोजित इस जनसभा म लगभग 4 हजार लोग पहुंचे। लगभग 70-80 बसों से लोग इस सभा में अन्य गांवों से भी आये। सभा में पार्टी के नेता धर्मवीर अशोक, दौलतराम पेंसिया, डूंगरराम गेदर, राधेश्याम सूंडा, विजय पेशवानी आदि उपस्थित थे। वक्ताओं ने जाति व धर्म के नाम पर बांटने वाली पार्टियों से सावधान रहने और बसपा से जुडने का आह्वान किया। बसपा नेताओं का मुख्य निशाना कांग्रेस रही।