विकास यादव
श्रीगंगानगर, (का.सं.), कुटीर ज्योति योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बीपीएल परिवारों को विद्युत कनैक्शन देने में आनाकानी के विरोध में नेतेवाला के सरपंच सुरेन्द्र पारीक ने विद्युत वितरण निगम के अधिशाषी अभियंता (ग्रामीण) एचएल सिंगल के कार्यालय में मोमबती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
श्री पारीक ने बताया कि इस योजना के तहत गांवों में बीपीएल परिवारों के यहां 11 विद्युत कनैक्शन होने हैं, लेकिन अधिशाषी अभियंता जान-बूझकर यहां कनैक्शन नहीं कर रहे। अधिशाषी अभियंता का कहना है कि राज्य सरकार ने इस योजना के लिए बजट ही नहीं भेजा, जबकि राज्य सरकार ने शीघ्र बीपीएल परिवारों को कनैक्शन देने के निर्देश दे रखे हैं। श्री पारीक ने बताया कि तीन दिन में अगर विद्युत कनैक्शन जारी नहीं किये गये तो कलेक्ट्रेट के आगे धरना दिया जायेगा।