नई दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्रा दिवस समारोह की मुख्य परेड में इस बार राजस्थान की बहुरंगी झांकी सभी झांकियों की अगुवाई करते हुए सबसे आगे चलेगी। प्रदेश की इस झांकी में जयपुर, राजस्थान के ’जंतर-मंतर‘ की प्रतिकृति अपनी कलात्मकता और इतिहास की छटा बिखेरती दिखाई देगी। राजस्थान ललित कला अकादमी के प्रदर्शनी अधिकारी विनय शर्मा ने बताया कि झांकी की परिकल्पना जयपुर के पारस भंसाली और थ्री-डी मॉडल भी हरशिव शर्मा ने तैयार किया है।जयपुर के एतिहासिक जंतर-मंतर की इस झांकी के अग्रभाग में जयपुर के विशेष स्थापत्य द्वार का नमूना और जंतर-मंतर के ’नाडी यंत्रा‘ के साथ जयपुर के महाराजा सवाई जयसिंह की प्रतिमा को दर्शाया जाएगा। झांकी के पार्श्वभाग (ट्रेलर) में जंतर-मंतर का रामयंत्रा, वृहद एवं लघु सम्राट यंत्रा, जय प्रकाश यंत्रा आदि के साथ ही जयपुर की अनूठी बेजोड स्थापत्य से संबंधित विभिन्न डिजाइनों की जालियां, कंगूरे एवं झरोखों को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही ज्योतिषियों एवं पर्यटकों के थ्री-डी मॉडल भी विभिन्न मुद्राओं में दर्शायें जाएंगे। संपूर्ण झांकी के आगे जंतर-मंतर के ’नाडी यंत्रा‘ के साथ चार कलश धारिणी और पांच ज्योतिषियों का दल जंतर-मंतर से संबंधित श्लोकों का मंत्राोच्चारण करते हुए पैदल चलेगा।