सूरतगढ, (विकास यादव) इफको द्वारा आज किसान दिवस मनाया गया। 26 पीबीएन में किसान ख्यालीराम स्वामी के खेत पर सरसों प्रदर्शन क्षेत्र पर इफको ने कार्यशाला आयोजित की, जिसमें मुख्यातिथि उप निदेशक कृषि विस्तार हनुमानगढ के कृषि अधिकारी एस.के. शर्मा थे। अध्यक्षता राजकीय पशु चिकित्सालय प्रभारी एवं सर्जन डॉ. रवि कुमार मिठ्ठा द्वारा की गई। कार्यक्रम में इफको किसान संचार लि. के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज यादव, मार्केटिंग अधिकारी सुभाष छींपा, समिति के मैनेजर व इफको साधारण सभा सदस्य इन्द्राज पडिहार ने भाग लिया, कृषि विभाग के कृषि पर्यवेक्षक लक्ष्मण सिंह मान व रघुनाथ वर्मा ने भाग लिया।
इफको के उप क्षेत्रीय प्रबंधक बी.एल. टाक ने सरसों प्रदर्शन क्षेत्र में कृषि वैज्ञानिक तरीकों का उपयोग व संतुलित खाद कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि इफको किसान संचार लि. इफको के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमारजाखड व प्रबंध निदेशक उदय शुकर अवस्थी की नई सोच व किसानों की संस्था में किसानों की सेवा के लिए यह नया कदम है जो किसानों के लिए अपना खेती में अपना उत्पादन बढाने में सहायक होगा।
इस योजना में मोबाइल दूरभाष का कनेक्शन के लिए सहकारी समिति सदस्य की कापी, दो फोटो देकर लिया जा सकता है, सहकारी समिति के माध्यम से किसान को सेट के साथ सिम भी निःशुल्क दी जायेगी। इस मोबाइल पर प्रतिदिन पांच संदेश हर रोज किसान को निःशुल्क प्राप्त होंगे। संदेश में उन्नत खेती, बाजार भाव, पशु पालन, खाद वितरण, मौसम की जानकारी, कीडे, बीमारियों की जानकारी किसानों को मिल रही है। साथ ही संकट हरण बीमा योजना से किसान का जीवन बीमा प्रति थैला 4000 रुपये एक किसान का अधिक से अधिक 25 थैलों पर एक लाख का बीमा कवर इफको द्वारा किया जाता है, जिसका कोई प्रीमियम नहीं है।
उप निदेशक कृषि विस्तार हनुमानगढ के कृषि अधिकारी एस.के. शर्मा ने इफको के उत्पाद एनपीके 12,32,16 के महत्व व सरसो, गेहूं व रबी की फसलों में कृषि सम्बंधी जानकारी दी गई। कृषि पर राष्ट्रीय स्तर पर आधारित जल बचत योजना, जैविक खेती के बारे में किसानों को विस्तार से बताया। इस मौके पर कृषि विभाग के कृषि पर्यवेक्षक लक्ष्मण सिंह मान व रघुनाथ वर्मा ने कार्यक्रम में किसानों को खेती व किस्मों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में राजकीय पशु चिकित्सालय प्रभारी एवं वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि मिड्ढा ने पशुओं में फैल रही खुर पक्का व मुंह पक्का, गलदोटू, बीमारियों के इलाज के लिए आवश्यक सुझाव व टिकरन करवाने की सलाह दी। उन्होंने दुधरू पशुओं के लिए केलशियम व अन्य मिनरेल मिख्सचर तथा हरा चारा की गुणवत्ता पर ध्यान देने व संतुलित आहार की मात्रा देने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर किसानों से खेती से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी की गई तथा जवाब देने पर किसानों को इफको की ओर से इनाम दिया गया, इफको साधारण सभा के सदस्य इन्द्राज पडिहार ने किसानों को कृषि वैज्ञानिकों के तरीकों को अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम में भाग लेने आये किसानों व अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।