KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Search Business Contacts in Rajb2b.com Indian's Trade Directory of Manufacturers, Dealers, Retailers, Exporters, Importers

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Monday, February 13, 2012


सूरतगढ मे हुआ उद्यमिता एवं प्रोत्साहन पर एकदिवसीय सेमिनार
21 Feb 2008

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


सूरतगढ, (विकास यादव ) लक्ष्य औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र में विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग बीकानेर द्वारा उद्यमिता एवं प्रोत्साहन शीर्षक पर एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग, जितेन्द्र, राजेन्द्र राणा, अधीक्षक राजकीय आईटीआई पवन छाबडा, वरिष्ठ प्रबंधक राजस्थान बैंक आर के सुनार व ब्लॅसम एकेडमी प्रधानाध्यापक अनिल चुघ ने हिस्सा लिया।
जितेन्द्र ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार उद्यमिता के लिये प्रयास कर रही है ताकि विद्यार्थी आई.टी.आई. करने के उपरांत अपना उद्योग लगा सके।
अपने सम्बोधन में राजेन्द्र राणा ने विद्यार्थियों को स्वयं का उद्योग लगाने के लिये प्रेरित किया, जिससे विद्यार्थी स्वयं का तथा समाज का विकास कर सके। पवन छाबडा ने नौकरी व उद्योग में अंतर बताते हुए कहा कि नौकरी में एक सीमित आय मिलेगी जबकि स्वयं के उद्योग में जितनी मेहनत करोगे उतना अधिक लाभ अर्जित कर सकते हैं।
आर.के. सुनार ने बैंकों द्वारा स्वयं उद्योग लगाने में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार योजना स्वयं का उद्योग चलाने का सबसे अच्छा विकल्प है और इसकी विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई। ग्रामीण क्षेत्र में खादी विभाग एवं जिला उद्योग केन्द्र द्वारा स्वयं का उद्योग चलाने के लिए दी जाने वाली सहायता का विस्तृत वर्णन किया।
इस अवसर पर अनिल चुघ ने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि आधुनिक युग जिस तरह से विकास कर रहा है उसे देखते हुए व्यक्तित्व विकास हेतु सकारात्मक विचार अपनाये। लक्ष्य आई.टी.आई. प्राचार्य अमरीक सिंह ने पधारे हुये सभी मेहमानों का आभार प्रकट किया तथा विद्यार्थियों को आईटीआई करने के उपरांत मौजूदा विकल्पों की जानकारी प्रदान की। लक्ष्य औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र प्रबंधक समिति के सदस्य प्रवीण धानुका तथा दीपक शर्मा उपस्थित थे तथा लक्ष्य औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र का समस्त स्टाफ इस अवसर पर मौजूद था।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

मे
हुआ
उद्यमिता
एवं
प्रोत्साहन
एकदिवसीय
सेमिनार


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



SRK in Billu Barbar


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares