’वीनस’ म्यूजिक कंपनी ने एक बार फिर नयी प्रतिभा को अवसर दिया हैं। म्यूजिक कंपनी ’वीनस’ अपने बैनर तले नए वीडियो अलबम ’हे छोरी’ लेकर आ रही है जिसमें नर्तकी अभिनेत्री सुर्वी चटर्जी की एंट्री हो चुकी है।
बंगला फिल्मों में अपना जादू बिखेर चुकी सुर्वी का ’हे छोरी’ पहला वीडियो एलबम है।
इस नई एलबम में आठ गीतं हैं, जिन्हें सपना अवस्थी ने अपनी सुदंर आवाज से सजाया है। सभी गानें हरियाणवी व राजस्थान के लोक संगीत और पॉप म्यूजिक को मिलाकर बनाए गए हैं। म्यूजिक एलबम ’हे छोरी’ में डी.जे. शीजवुड ने संगीत दिया है साथ ही एलबम में सुर्वी के साथ बॉबी डार्लिंग भी नजर आएगें।
हाल ही में एक मुलाकात के दौरान सुर्वी ने अपना परिचय देते हुए कहा कि ’’बंगला में अब तक में दर्जन फिल्मों में अभिनय कर चुकी हूं। इस समय भी मेरी दो बंगला फिल्में ’चरम शत्रु’ और ’अन्याय विचार’ सेट पर हैं। अन्याय विचार का निर्माण बंगला के अलावा भोजपुरी में भी किया जा रहा है।’’
सुर्वी ने बताया कि ’प्रसिद्ध संगीत कार बप्पी लहरी उनके मौसा जी हैं और आज कल वह हिंदी फिल्मों में सही अवसर की तलाश में जुटी हैं। साथ ही उन्होंने एक अन्य एलबम की जानकारी देते हुए कहा कि ’’मैं एक अन्य एलबम ’तूने इश्क जगाया’ की तैयारी में जुट जाउंगी। अगली एलबम के सभी गीत कैलाश खेर ने गाए हैं।’’
अनगिनत नामचीन उत्पादों के लिए मॉडलिंग कर चुकी सुर्वी का कहना है कि हिंदी फिल्मों में वह सेक्स बम बनने के बजाय एक संवेदनशील अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं।