पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को स्थिति के बारे मे अवगत करवाते हुए कहा कि बीकानेर मे आश्चर्यजनक रूप से पिछले हफ्ते से लगातार सडक हादसे हो रहे है जिसमे अब तक ५० से भी अधिक लोगो की मौत हो चुकी है। जिसमे एक दुघर्टना तो भीमराव अम्बेडकर पुण्यतिथि पर बीकानेर आगमन पर उनके ही कार्यक्रम मे शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की बस हादसा शामिल है। इस दुर्घटना मे १५ लोग दम तोड चुके है और अब तक कई छोटी - बडी इन दुर्घटनाओं के कारण कई परिवार उजड चुके है।
पत्र मे दुर्घटनाओं के कारणों को बताते हुए कहा कि यहां की छोटी सडके, यातायात पुलिस कर्मचारियों की लापरवाही, यातायात नियमों का सही ढंग से पालन न करवाने के कारण हुई है। इससे आम जनता में यातायात व्यवस्था के प्रति असंतोष पैदा हो गया है।
उन्होने अपने सुझाव प्रेषित करते हुए कहा कि तहसील हैड क्वार्टर तक चार लाईन की सडकें बनाई जावे, डिवाईडर का निर्माण किया जावे, ऑवरलोड सवारी गाडी को पुलिस कर्मचारियों द्वारा रोका जावे, ड्राईवर की पूर्ण जानकारी, गाडी कागजात एवं लाईसेंस की जांच की जावे, गाडी की फिटनस जैसे मैन लाईट सिस्टम, ब्रेक आदि की जांच की जावे, पुलिस प्रशासन द्वारा गलत साईड में चलने वाले वाहनों को रोका जावे, गाडी की स्पीड की जांच की जावे, जनता एवं यात्रियों को यातायात नियमों की जानकारी देने हेतु अभियान चलाये जावे।
मण्डल ने अपने पत्र के माध्यम से कहा कि उपरोक्त सुझावों पर अमल किया जावे तो आये दिन हो रही दुर्घटना पर कुछ अंकुश लगाया जा सकता है। साथ ही अगर आप शीघ्र ही उपरोक्त विषय में संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देंगी तो भविष्य में कई परिवार ऊजडने से बच जायेंगे।
अतः हमारा आपसे अनुरोध है कि उपरोक्त सुझावों पर अमल करने हेतु प्रशासनिक अधिकारियों को नियमों की पालना सख्ती से करने का आदेश जारी करे।