‘‘जान से प्यारा देश हमारा...‘‘
हनुमानगढ २१ अप्रेल। जिले में गत १४ अप्रेल से आरम्भ अम्बेडकर सप्ताह के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। सप्ताह के समापन अवसर पर जंक्शन स्थित गुरू हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल में रविवार को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक विविधता से परिपूर्ण प्रस्तुतियां देकर समां बाँध दिया।
कार्यक्रम में गुरूनानक खालसा उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने ‘‘नफरत की लाठी तोडो...‘‘, राजकीय रेलवे प्राथमिक विद्यालय की ओर से ‘‘जान से प्यारा देश हमारा...‘‘, देश मेरा रंगीला व ‘‘आजादी का जश्न मनाएं...‘‘, गुरू हरिकृष्ण सीनियर सैकण्डरी स्कूल की ओर से भी रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। सेवा विकलांग के मानसिक विमंदित बच्चों ने पार्श्व में गायत्राी मंत्रा की पावन स्वर लहरियों के बीच व्यायाम एवं योगासन का संतुलित प्रदर्शन करते हुए सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम में हंसवाहिनी संगीत कला मंदिर की ओर से भी प्रस्तुतियां दी गई। मिमकरी कलाकार सिकन्दर ने देशभक्ति की फिल्मों के डायलॉग अलग-अलग अभिनेताओं की आवाज में हू-ब-हू सुनाकर दर्शकों की दाद हासिल की। कार्यक्रम में राजकीय रेलवे प्राथमिक विद्यालय एवं गुरूनानक खालसा उच्च माध्यमिक विद्यालय की नन्ही बालिकाओं ने पंजाबी नृत्य ‘गिद्धा‘ की आकर्षक प्रस्तुतियां भी दी।
इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शोभालाल मूंदडा व श्री जसपाल सिंह ने डॉ. अम्बेडकर के चित्रा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अतिथियों ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला और देश में सामाजिक समरसता के प्रति उनके योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें शब्दांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में अम्बेडकर सप्ताह के दौरान आयोजित विविधि गतिविधियों के विजेताओं एवं आयोजनों में योगदान देने वाले को अतिथियों ने स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा पत्रा वितिरित किए। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हैण्डबाल में प्रथम स्थान पर रही दुलमाना व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली नवां की टीम के खिलाडयों को पुरस्कृत किया गया। सप्ताह के दौरान आयोजित भाषण स्पर्धा में प्रियंका जैन ने प्रथम, किरण गोस्वामी ने द्वितीय तथा बवरपाल कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार निबंध स्पर्धा में किरण गोस्वामी प्रथम, सुभाष चन्द्र द्वितीय तथा विप्रा तीसरे स्थान पर रही। सांस्कृतिक संध्या में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी(माध्यमिक) श्री राजेन्द्र सिहाग, समाज कल्याण अधिकारी श्री संजय सालवानी, जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता श्री लखपत, श्री टी. एस. रंधावा के अलावा शिक्ष्ककगण तथा स्कूली विद्यार्थी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सेवा विकलांग संस्थान के श्री भीष्म कौशिक ने किया।
This is the fastest and easiest hex editor available anywhere! Tabbed MDI interface, multi-level undo & redo, extensive drag & drop support, blazing search/search & replace, file comparison, delete and insert characters like a word processor, more.