पर्यावरण प्रदूषित करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही
सूरतगढ, (विकास यादव) पर्यावरण प्रदूषण के चलते पृथ्वी को होने वाले नुकसान की आशंका के दृष्टिगत अब न्यायपालिका ने इसमें हस्तक्षेप करते हुए कडे कदम उठाने का फैसला ले लिया है। पिछले कुछ समय में राज्य व केन्द्र सरकारों द्वारा इस क्षेत्र में उठाए गए कदमों को नाकाफी मानते हुए उच्च न्यायालय ने अब इस पर अंकुश के लिए सीधे नगरपालिका व पुलिस प्रशासन को पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के अधिकार दिए हैं।
नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी भंवरलाल सोनी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि उच्च न्यायालय द्वारा राज्य में 20 माइक्रोन से कम मोटाई के पुन चक्रित प्लास्टिक, पॉलिथीन बैग व कवर्स पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है। ईओ ने कहा है कि भविष्य में अगर कोई व्यक्ति इस तरह की पॉलिथिन कार्डस का निर्माण करता, विक्रय या बांटता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ नगरपालिका अधिनियम व अन्य सूसंगत कानूनों के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।
इस सम्बंध में उच्च न्यायालय ने नगरपालिका व पुलिस प्रशासन को सीधे कार्यवाही के अधिकार देकर पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया है कि वे ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ उनकी दुकानों पर छापे मारकर इस तरह की सामग्री जब्त कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करें। नगरपालिका ने शहरवासियों से अपील की है कि शादी कार्डस, आमंत्रण पत्र, जन्मदिन कार्डस, कवर्स व घरेलु उपयोग में आने वाले प्लास्टिक पॉलिथिन बैग्स आदि का उपयोग नहीं करें। उपयोग करने वालों के खिलाफ नगरपालिका सख्त रवैया अपनाएगी।
अमरनाथ यात्रा संघ का जत्था रवाना
सूरतगढ, (विकास यादव) श्री अमरनाथ यात्रा संघ का जत्था आज हर्षोल्लास के साथ रवाना हुआ। यह जत्था अग्रसेन शिव मन्दिर व प्राचीन शिवालय में धोक लगाकर रवाना हुआ है। इन यात्रियों को जिलाप्रमुख पृथ्वीराज मील व अध्यक्ष पूर्णचंद सिंगल ने माला पहनाकर रवानगी दी। यात्री दल में उदाराम बनिया, किशनलाल, इन्द्राज सुथार, सुरेन्द्र चुघ, विजय तिवाडी, राजकुमार कामरा, ओम सोनी, जगदीश सुथार सहित 24 यात्री शामिल हैं।
सिक्ख वैलफेयर सोसायटी की बैठक सम्पन्न
सूरतगढ, (विकास यादव) गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में सिक्ख वैलफेयर सोसायटी की बैठक प्रधान गुरदीप सिंह भुई की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर डेरा प्रमुख के अंगरक्षकों द्वारा मुम्बई में सरेआम की गई फायरिंग की कडी भर्त्सना करते हुए दोषियों को तुरन्त गिरफ्तार करने की मांग की गई। प्रधान ने कहा कि जो डेरा प्रमुख बडे-बडे शॉपिंग माल में खरीददारी व आम आदमी के साथ सच्चा सौदा कैसे करेगा। संरक्षक हरनेक सिंह गिल ने डेरा प्रमुख के बहकावे में नहीं आने के लिए आमजन को सचेत किया। अन्त में गोली काण्ड में मरे व्यक्ति की आत्मिक शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखा गया। बैठक में सचिव सुरजीत सिंह रैना, शरणपाल सिंह मान, सुखविन्द्र सिंह कम्बोज, प्रितमसिंह गिल, त्रिलोक सिंह कलसी, रिपुदमन सिंह, सुरजीत सिंह, जसवीर सिंह भूई, सुखदीप सिंह, हरपाल सिंह, मोहनसिंह, दलवीरसिंह, मेजरसिंह आदि सदस्य उपस्थित थे। इसके अलावा गुरुद्वारा श्री गुरुनानक द्वार ने भी घटना की निंदा की तथा मांग की गई कि डेरा प्रमुख को इधर-उधर घूमने पर पाबंदी लगाई जावे ताकि ऐसी घटना की पुनरावृति ना हो सके।
35 वां रक्तदान शिविर हुआ आयोजित हुआ
सूरतगढ, 21 जून। महावीर इन्टरनेशनल का 35 वां रक्तदान शिविर स्वामी समाज सभा के सहयोग से स्वामी धर्मशाला में आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन मेघराज स्वामी व पन्नाराम स्वामी ने फीता काटकर किया। शुरुआत में समाज की महिलाओं ने रक्तदान किया। तपोवन ब्लड बैंक श्रीगंगानगर की मोबाइल यूनिट ने 65 यूनिट रक्त संग्रह किया। संस्था के सचिव नरेन्द्र चाहर के अनुसार इस अवसर पर मरणोपरांत नेत्रदान के संकल्प पत्र भी भरवाए गए। शिविर में श्री बालाजी सेवा समिति, शिव सेना, जनशक्ति पार्टी सहित स्वामी समाज के तोलाराम स्वामी, चन्द्रेश स्वामी, अधिवक्ता आनन्द स्वामी, अश्वनी स्वामी, सोहनपुरी, ओमप्रकाश स्वामी, लालचंद स्वामी, ओम राजपुरोहित आदि का विशेष सहयोग रहा।
एनएस-डीएल नामक दवाई प्रदर्शित
सूरतगढ, 21 जून। जयपुर की मोरारका ऑर्गेनिक फूड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एनएस-डीएल नामक दवाई प्रदर्शित की गई। यह दवाई गन्दगी की बदबू को नष्ट करती है। कम्पनी के प्रतिनिधि ने यह प्रदर्शन वार्ड नं. 12 के कचरे के ढेरों पर दवा छिडकाव कर किया। इसके अलावा सुभाष चौक स्थित पैशाब घर व बीकानेर रोड स्थित हड्डारोडी पर दवाई का छिडकाव कर बदबू समाप्त की गई। इस अवसर पर कनिष्ट अभियंता अरविन्द शर्मा, स्वच्छता निरीक्षक रमाकांत मुंजाल, सहायक निरीक्षक आशुतोष शर्मा, जमादार मोहनलाल सहित पार्षद आदि उपस्थित थे।
अजमेर पैदल जियारत काफिला रवाना हुआ
सूरतगढ, 21 जून। अजमेर पैदल जियारत के लिए मुस्लिम महिला-पुरुषों का काफिला शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ रवाना हुआ। दरगाह दाद गरीब शाह पीर बाबा में चद्दर चढाने के बाद पूर्व पार्षद वली मोहम्म्द ने हरी झण्ड दिखाकर पैदल यात्रियां को रवानगी दी। ख्वाजा गरीब नवाज एकता कमेटी के नेतृत्व में रवाना हुए दल में हनुमानगढ, सरदारगढ सूरतगढ, हिन्दौ, टिब्बी, तलवाडा, 10 सरकारी, कर्मली वाली ढाणी, गांव उदयपुर, हिन्दौर, सूरांवाली, महाजन, आदि क्षेत्रां े करीब 250 जायरिन रवाना हुए हैं। इससे पूर्व दरगाह में फातिया पढकर दुर्घटना में मरे आठ लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।