KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Free online form to add company in Raj2b.com - Business Directory of India

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Sunday, February 12, 2012


बीकानेर में रोजगार मेला ६ अगस्त को
21 Jun 2008

उपक्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा ६ अगस्त को स्थानीय सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज खेल मैदान में रोजगार सहायता शिविर आयोजित होगा।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


इस संबंध में जिला कलक्टर शिखर अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में नीजि क्षेत्रा में रोजगार एवं स्व-रोजगार योजनाओं पर विस्तृत सूचनाएं संकलित करने के दिशा-निर्देश दिये गये।

जिला कलक्टर ने   जिला रोजगार अधिकारी को  निर्देश दिए कि स्थानीय उद्योगों एवं बडे व्यापारिक प्रतिष्ठिानों में भर्ती के लिए जिला उद्योग केन्द्र,श्रम विभाग व जिला उद्योग संघों के माध्यम से रिक्तियां चिहिन्त करने और इंजीनियरिंग कॉलेज,पॅालिटेक्निक कॉलेज तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्लेसमेन्ट सेल से  विभिन्न नियोजकों की सूची प्राप्त कर,उन्हें शिविर में आमंत्रिात किया जावे। इन संस्थाओं की शिविर में अलग से स्टॉल लगाई जावे और तकनीकी प्रार्थियों को नियोजित करने के ज्यादा से ज्यादा प्रयास होने चाहिए।
जिला कलक्टर ने स्वरोजगार योजनाओं को शिविर से पहले प्रचारित करने पर जोर दिया और कहा कि नगर परिषद,अनुसूचित जाति-अनुसूचित जन जाति निगम तथा जिला उद्योग केन्द्र आदि विभाग उपलब्ध स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण योजनाओं की जानकारी देंगे तथा आवेदनों की पूर्ति मौके पर करवाएंगे। इसके अलावा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग निःशक्त प्रार्थियों को रोजगार व प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी देंगे।

रोजगार अधिकारी हरविन्द मित्तल ने बताया कि संभाग स्तर के इसशिविर में शिक्षित प्रशिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्रा के विभिन्न संस्थानों में रोजगार अवसर, स्वरोजगार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन पत्र पूर्ति तथा राजस्थान बेरोजगारी भत्ता २००७ के आवेदन पूरित करवाए जाएंगे।

शिविर में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों व निजी प्लेसमेंट एजेन्सियों जैसे टीम लीज, बैंगलोर, जॉब जंक्शन तथा अन्य कई प्लेसमेंट एजेन्सियों द्वारा ट्रेनी ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, टेली कॉलर, ऑफिस असिस्टेंट इत्यादि तथा बीमा मार्केटिंग एवं फाइनेंस से संबंधित कंपनियों द्वारा बीमा अभिकर्ता,विक्रय अभिकता इत्यादि पदों की भर्ती की जाएगी।

शिविर में राजस्थान आजीविका मिशन के सहयोग से जिले में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी तथा विभिन्न संबंधित सरकारी विभागों द्वारा शिविर स्थल पर उपस्थित रहकर अधिकाधिक आशार्थियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्य कलापों की जानकारी एवं आवेदन पत्रा पूरित करने की कार्यवाही की जाएगी। शिविर में स्नातक स्तर के आशार्थियों के लिए नियमानुसार पात्रा आशार्थियों के बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन शिविर स्थल पर ही पूरित करवाए जाएंगे।  बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) पी.सी.मावर, नगर परिषद आयुक्त के.एम.दुडिया,श्रम निरीक्षक कमल रंगा, महाप्रबन्धक उद्योग केन्द्र आर.एस.अवस्थी सहित डेयरी के अधिकारी उपस्थित थे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Placement Fair

Pelagian Dictionary

रोजगार
मेला

अगस्त
को


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Rishi Kapoor in upcoming bollywood movie Chintu Ji


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares