बीकानेर, सांसद व विधायक मद से आलोच्य वित्तीय वर्ष में १७०.०६ लाख रुपये के प्रस्ताव पर विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है।
बीकानेर लोक सभा सदस्य धर्मेन्द्र ने वर्ष २००८-०९ के लिए २ करोड के विकास कार्यों के लिए मिले सांसद कोटे से आज तक ७८ लाख रुपये के विभिन्न कार्यों के प्रस्ताव प्रशासन को भेजे है। बीकानेर विधायक डा. बुलाकी दास कल्ला ने आलोच्य वित्तीय वर्ष के लिए विधायक कोटे से ८० लाख रुपये से हने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लिए १५ लाख ७५ हजार रुप्ये के प्रस्ताव, कोलायत विधायक देवी सिंह भाटी ने ११ लाख, श्रीडूंगरगढ विधायक मंगलाराम गोदारा ने अपने विधान सभा क्षेत्रा में ५४ लाख ६० हजार के विकास कार्यों के प्रस्ताव दिए है। इसी तरह लूणकरनसर विधायक वीरेन्द्र बेनीवाल ने ९ लाख २१ हजार तथा नोखा विधायक गोविंद मेघवाल ने एक लाख ४० हजार रुपये के विभिन्न कार्यों के प्रस्ताव दिए है। इस वित्तीय वर्ष के लिए ५ विधायकों के माध्यम से ४०० लाख रुपये के विकास कार्य होने है जिनमें से ९२ लाख ०६ हजार के प्रस्ताव पर कार्य प्रारंभ हगे। इसी तरह सांसद कोटे से २ करोड के विकास कार्य में से ७८ लाख के कार्य शुरू होंगे।