रोडवेज कर्मचारी देगे बीकानेर व जयपुर में धरना
21 Jul
2009
27 से 31 अगस्त तक जयपुर में प्रातीय स्तरीय पर्दशन, 8 अक्टुबर को जयपुर में धरना एंव रैली
बीकानेर, राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाईज युनियन के प्रांतीय पदाधिकारियों एंव क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष एंव सचिवों की बैठक में रोडवेज की आर्थिक हालात सुधार में अवैध वाहन संचालन की रोकथाम और रोडवेज कर्मचारियों की समस्या के निराकरण के लिए युनियन में प्रांतव्यापी आंदोलन करने का निर्णय लिया। जानकारी देते हुए प्रांतीय महासचिव रामेश्वर शर्मा ने बताया कि आंदोलन के पहला चरण 31 जुलाई को राज्य के सभी आगरा मुख्यालय पर संकेतिक धरना दिया जायेगा। मुख्यमंत्री और यातायात मंत्री को ज्ञापन देकर रोडवेज में हालात सुधारने के लिए राष्ट्रीयकृत मार्गो पर चल रहे अवैध वाहनों की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाये जाऐगें। उन्होने बताया कि राष्ट्रीयकृत राजमार्गो पर अवैध निजी वाहनों का अवैध संचालन हो रहा हैं। जिसके कारण रोडवेज दिन-प्रतिदिन घाटे में जा रहा हैं। ज्ञापन में लिखा है कि रोडवेज कर्मचारियों के बढे हुए महगंाई भते की बकाया राशी एंव पांचवी एंव छठे वेतन आयोग के अर्न्तगत स्वीकृत किये गए नवीन वेतनमान में लागु ऐरियर का भुगतान नही हो रहा है। इसका भुगतान जल्दी किया जाये।
|