बीकानेर, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बीकानेर अनुभवी अध्यापकों एंव उपकरणों से प्रशिक्षण दिया जाता है किफायती शुल्क के बावजुद स्ववित पोषित योजना में छात्रों का रूझान कम हैं। जानकारी के अनुसार आई.टी.आई. बीकानेर में स्ववित पोषित योजना में प्रशिक्षण की व्यवस्था हैं। परन्तु दो वर्षो से इस योजना में एक भी ट्रेड में एक भी बैच नही बन पाया हैं, परन्तु छात्रों का रूझान इस ओर नही हैं जिसके चलते इस योजना के अर्न्तगत एक भी बैच शुरू नही हो पाया है जानकारी के अनुसार उपरोक्त विषय में कम से कम 12 छात्रों की आवश्यकता जरूरी है लेकिन प्रचार के अभाव में यह योजना छात्रों तक नही पहची हैं। कम अंक के कारण वे आई.टी.आई. में प्रवेश मेरिट के कारण नही ले पाते हैं। वे स्ववित पोषित योजना की जानकारी के अभाव में प्रवेश नही ले पाते है अगर माना जाये तो निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की बजाय राजकीय आई.टी.आई. की शिक्षण शुल्क कम है फिर भी स्ववित पोषित योजना में छात्रों की अरूचि विचारणीय हैं।