कब्जा नियमन संबंधी आवेदन पत्र आमंत्रित
21 Aug
2007
श्रीगंगानगर, २१ अगस्त/ सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि उप शासन सचिव नगरीय विकास राजस्थान जयपुर के आदेश संख्या ७३६४-७५६० दिनांक ६-८-२००७ के अनुपालना में नगर विकास न्यास श्रीगंगानगर के अधिकार क्षेत्र में बसी कच्ची बस्ती (गांधी बस्ती) के एक अप्रैल-०४ के सर्वे के आधार पर कब्जाधारियो से अपना कब्जा नियमन संबंधी आवेदन पत्र १२ सितम्बर-०७ तक आंमंत्रित किये जायेंगे।
नगर विकास न्यास के सचिव श्री ओ.पी. बुनकर ने बताया कि एक अप्रैल-०४ तक हुये सर्वे में नियमन योग्य पाये गये प्रकरणो के अभ्यार्थी अपना नाम सर्वे सूची में नगर विकास न्यास श्रीगंगानगर में देखकर नगर विकास न्यास से आवेदन पत्र प्राप्त करके १२ सितम्बर-०७ को सांय ५ बजे तक व्यक्तिश पेश करे, आवेदन पत्र के साथ नजरिये नक्शा एवं शपथ पत्र, बी.पी.एल. कार्ड, राशन कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र की प्रमाणित प्रति एवं १५ अगस्त-०७ से पूर्व कब्जे का सबूत व पति पत्नि दोनो के चार संयुक्त फोटो भी साथ लावे।
|