श्रीगंगानगर, २१ अगस्त/ उद्यान विभाग द्वारा गत तीन साल में १७३६ बागो में ड्रीप व फव्वारा संयंत्र स्थापित किये गये है।
जिला कलेक्टर श्री भवानी सिंह देथा ने बताया कि ड्रीप संयंत्र द्वारा १६०१ हैक्टयर में सिंचाई हो रही है, जिससे ५४० किसान लाभान्वित हुये तथा इन्हे २ करोड १९ लाख ९७ हजार रूपये की राशि अनुदान स्वरूप दी गयी। फव्वारा संयंत्र के तहत ४१७.५० हैक्टयर में सिंचाई हो रही है, इससे १७१ किसान लाभान्वित हुये तथा १७.७६ लाख रूपये की राशि अनुदान स्वरूप दी गयी। बाग स्थापित करने के क्रम में ३०५२.५० हैक्टयर में बाग लगाये। १०२५ बाग स्थापित करने वाले किसानों को १३७.२७ लाख रूपये की राशि अनुदान स्वरूप दी गयी।
सहायक निदेशक उद्यान श्री सुपेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि १९९८ से २००३ तक कुल ६०० कृषक ही लाभान्वित हुये थे। ड्रीप संयंत्र में १६५ किसान फव्वारा संयंत्र में ५० तथा बाग लगाने में ३८५ किसानो को लाभान्वित किया गया। कुल ६०० किसानो को ६१.१४ लाख रूपये की राशि अनुदान स्वरूप दी गयी। ड्रीप संयंत्र का क्षेत्रफल ४८१.२५ हैक्टयर, फव्वारा संयंत्र ५० हैक्टयर तथा बाग लगाने में ११४१.७५ क्षेत्रफल में बागवानी की गयी।