KhbarExpresswww.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Monday, February 13, 2012


डूंगरपुर के धीरज का टीवी चैनल पर हिन्दी कमेन्ट्री के लिए चयन
21 Aug 2007

अगले दौर में दुबारा दिखायेंगे अपना फन


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


डूंगरपुर २१ अगस्त/ शहर के जाने माने क्रिकेट कमेंटेटर धीरज टेलर का ईएसपीएन स्टार पर हिन्दी कमेन्ट्री के लिए आयोजित प्रथम दौर में चयन कर लिया गया है।
 नई दिल्ली में गुडगाव रोड पर स्थित हॉटल ल्यूटिएंस में गत दिनों देशभर के प्रतियोगियों के लिए आयोजित प्रथम चयन प्रदर्शन में धीरज का चयन मात्रा ३० सैकेण्ड के प्रदर्शन के आधार पर किया गया। इस चयन के लिए देशभर के दो हजार से अधिक अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। इन प्रतिभागियों ने ईएसपीएन चैनल के निर्णायक दल में सम्मिलित देश के ख्यातनाम हिन्दी कमेन्टेटर रवि शास्त्राी, टीवी एंकर व अदाकारा मंदिरा बेदी के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया था।
 प्रस्तुतिकरण दौरान प्रत्येक प्रतिभागी को क्रिकेट मैच का  एक विडियो क्लिप दिखाते हुए इस पर कमेन्ट्री करवाई गई। धीरज द्वारा ३० सैकेण्ड की प्रस्तुति पर ही आश्चर्यजनक रूप से प्रभावित हुई मंदिरा बेदी ने निर्धारित समय से पूर्व ही खडे होकर चयन की हरी झण्डी दिखाते हुए तालियां बजाकर प्रशंसा की। प्रथम दौर में चयन उपरान्त अगले माह आयोजित होने वाले दूसरे दौर के प्रदर्शन में धीरज पुनः अपने फन का प्रदर्शन करेंगे।
 उल्लेखनीय है कि  राजकीय माध्यमिक विद्यालय, खेडा कच्छवासा में वरिष्ठ अध्यापक के पद पर कार्यरत धीरज पूर्व में २३ फरवरी २००७ को उदयपुर में आयोजित भारत व पाकिस्तान के मध्य खेले गए वेटरर्न्स क्रिकेट मैच का आंखों देखा हाल आकाशवाणी उदयपुर पर प्रस्तुत कर चुके है। इसके अलावा वे इग्लेण्ड की आईजिंगारी क्रिकेट क्लब, आस्ट्रेलिया के बाकर्स क्रिक क्रिकेट क्लब, महाराज राजसिंह डूंगरपुर इलेवन, युवा एकता  कब, इंटर स्टेट क्रिकेट चेम्पियनशीप, टोनी मेमोरियल रजत जयंती अन्तर्राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता, महाराणा भगवतसिंह ट्रोफी प्लेट-२, राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता, जिला स्तरीय टॉनी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता, स्वर्गीय गणेश जोशी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता, एमएच कुरैशी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता, स्वर्गीय गीतांजलि माकन स्मृति खेलकूद प्रतियोगिता, स्वर्गीय रमेश जैन व छोटाभाई मेहता मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता सहित विभिन्न समाजों की वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिताओं में पिछले १५ वर्षों से हिन्दी में क्रिकेट कमेन्ट्री कर अपने फन को प्रदर्शित कर चुके हैं।
 इसके अलावा उन्होंने समय-समय पर विभिन्न मैचों के दौरान संदीप पाटील, अंशुमन गायकवाड, सलीम दुर्रानी, स्वर्गीय हनुमंतसिंह, महारावल राजसिंह डूंगरपुर, अनूप दवे, वर्तमान अन्तर्राष्ट्रीय अंपायर सुरेश शास्त्राी आदि खिलाडयों का साक्षात्कार  लाईव  प्रस्तुत किया है।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

धीरज
टीवी
चैनल
हिन्दी
कमेन्ट्री
चयन


Comments to this News

This is a nice articles. During this selection i was with Mr. Dheeraj Tailor. It was a nice experience to me. All the best to Dheeraj Sir.

Regards,
Rahul Tailor, Rahul Tailor (10/4/2008 11:28:15 AM)



 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Tisha Khanna


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares