बीकानेर, बीकानेर शहर में शीघ्र ही आपातकालीन एम्बूलेस सेवा शुरू होने जा रही है। गंभीर रूप से घायल,दिल का दौरा पडने अथवा प्रसव पीडा आदि होने पर रोगी के बताये पते पर ऐम्बुलेंस की सुविधा मिल सकेगी। सिर्फ टॉल फ्री नम्बर १०८ पर डायल करके सूचना देनी होगी।
जिला कक्टर शिखर अग्रवाल ने बताया कि एम्बूलेस की यह सुविधा सितम्बर माह के अन्त में शुरू होगी। उन्होंने बताया कि यह सुविधा निःशुल्क होगी। इस सुविधा को राज्य में लागू करने के ई.एम.आर.आई व राजस्थान सरकार के बीच २३ मार्च २००८ को हस्ताक्षर हुए थे। उन्होंने बताया कि १०८ टॉल फ्री नम्बर है जो बी.एस.एन.एल. के अलावा अन्य सभी प्रकार के मोबाईल तथा लेड लाईन से फ्री होगा।
अग्रवाल ने बताया कि प्रथम चरण में आपातकालीन पांच एम्बूलेस बीकानेर शहर के विभिन्न स्थानों में उपलब्ध रहेगी। इनमें गंगाशहर पुलिस थाना,ट्रेफिक पुलिस थाना,नया शहर पुलिस थाना,सिटी कोतवाली एवं उरमूल डयेरी शामिल है। उन्होंने बताया कि कॉल करने पर बताये गये पते के पास जो भी नजदीक एम्बूलेस होगी वह कम से कम समय पर मरीज को तत्काल प्राथमिक उपचार देगी और मरीज की इच्छा अनुसार नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र अथवा अस्पताल पहुंचा जायेगा। इस सुविधा के शुरू होने से जीवन बचाने में मदद मिलेगी।
ई.एम.आर.आई के सहायक पार्टनर अनिल भार्गव ने बताया कि इस सेवा के तहत शव नही ले जायेगा। इस उपलब्ध सेवा का उपयोग केवल गंभीर मरीजों को उसके घर से या दुर्घटना स्थल से मिलेगा। उन्होंने बताया कि राज्य में यह अपने तरह की पहली अत्याधुनिक आपातकालीन ऐम्बलेंस सेवा है जिसमें प्रश्ेाक्षित पेरामेडिकल स्टॉफ एवं प्रशिक्षित पायलट उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि चोटग्रस्त रोगी को अस्पताल ले जाते समय ईलाज पूर्व सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ अस्पताल को पूर्व में रोगी के आने की सूचना दी जायेगी।