बीकानेर, राजस्थान विश्वकर्मा गैर संगठित कामगार पेंशन योजना से संबंधित तीन दिवसीय विशेष शिविर बुधवार को शुरू हुआ।
श्रम आयुक्त सी.एल.मीणा ने शिविर का शुभारंभ विभाग के सिविल लाईन स्थित कार्यालय में किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत में सर्वप्रथम राजस्थान में यह योजना शुरू की गई है। इसके तहत माईक्रो पेंशन सर्विसेज के सर्विस पाटर्नर सेवा संस्थान के द्वारा कामगारों के आवेदन पत्रा मौके पर भरे जा रहे है।
श्रम निरीक्षक कमल रंगा ने बताया कि यह एक सरल एवं पारदर्शी योजना है जिसमें असंगठित क्षेत्रा सभी प्रकार के मजदूरों को लाभ मिलेगा। इस योजना में मजदूरों में अल्पबचत की प्रवृति बढेगी और साथ ही राज्य सरकार एक वर्ष में अधिकतम एक हजार रूपये अंशदान श्रमिक के खाते में जमा करेगी तथा इस पर आठ प्रतिशत ब्याज देगी।
शिविर के दौरान इन्वेस्ट इंडिया माईक्रो पेंशन सर्विसज के डा.कवीन भटनागर ने बताया कि योजना में सहभागी मजदूर को जमा राशि की रसीद कैम्प में दी जायेगी। उन्होंने बताया कि संस्थान ने राज्य सरकार को बीकानेर की पापड बनाने वाली महिला श्रमिकों आदि को भी इस योजना में जोडने का प्रस्ताव दिया है। यह शिविर २२ अगस्त तक चलेगा।