बीकानेर, जीवन ज्योति सेवा जत्था एवं बी.के. उमावि के संयुक्त तत्वावधान में में एम.एम. ग्राउण्ड में 101 पौधे रोपित किए गए।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जनार्दन कल्ला के सान्निध्य में पौधारोपण शुरू किया गया। कल्ला ने पौधों की देखभाल का बच्चा पालने जैसा ही बताया। सेवा जत्था के सदस्य कुंदन व्यास एडवोकेट, सुरेश विश्नोई इंजीनियर, हरिनारायण चांडक, मनमोहन जाजडा, प्रणाम सोनी ने भी पौधारोपण किया।
प्रधानाचार्य रामसेवक यादव, रामकुमार चूरा, विक्रमसिंह, मोहनलाल व्यास, मो.तालिब व स्कूल के सभी छात्रों ने पूर्ण लगन से पौधे लगाये। वन अधिकारी आर.एस. राठौड व डीएफओ आसुसिंह शेखावत ने नीम, पीपल, बड, अशोक के पौधे उपलब्ध करवाए। यूआईटी सचिव द्वारा ग्राउण्ड में गड्ढे खुदवाकर सहयोग प्रदान किया।