वकीलों की हडताल बरकरार, धरना पांचवें दिन जारी
21 Aug
2009
बीकानेर, बीकानेर में राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थाई बैंच लगाने की मांग को लेकर यहां चल रही वकीलों की हडताल आज भी बरकरार रही तथा न्यायालय परिसर में उनका धरना 5वें दिन भी जारी रहा। आज जिला बार एसोसिएशन के युवा अधिवक्ताओं के साथ वरिष्ठ अधिवक्तागण धरने पर बैठे।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरोहित ने बताया कि उच्च न्यायालय की स्थाई बैंच की मांग स्थानीय जन के हित से जुडी होने के कारण यहां के अनेक संगठन भी हमारी हडताल के समर्थन में आगे आये है। उन्होंने बताया कि आज धरना स्थल पर युवा अधिवक्ताओं की हौसला अफजाई के लिए जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता पाबूराम विश्नोई, मेहबूब अली, श्रीनारायण पुरोहित, दाऊलाल पुरोहित, झंवरलाल आचार्य समेत एसोसिएशन के सभापति आर.के. दास गुप्ता भी धरने पर बैठे।
|