बीकानेर के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम दर्जे के व्यापारियों को बीकानेर भुजिया के पेटेन्ट होने का अधिकतम लाभ मिले दिलाने के लिए जिला उद्योग केन्द्र के सहयोग से बीकानेर भुजिया उद्योग संघ की ओर से पच्चीस अगस्त को जिला उद्योग केन्द्र में सुबह ग्यारह बजे एक चेतना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए बीकानेर भुजिया उद्योग संघ के अध्यक्ष शिवरतन अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर में पेटेन्ट से जुडी विभिन्न जानकारियां भुजिया उत्पादकों को दी जावेगी। इस अवसर पर बीकानेर भुजिया उद्योग संघ के सदस्य बनने पर उत्पादकों को निर्धारित शुल्क 1000 रुपये के स्थान पर मात्र 100 रुपये देने होंगे। यह छूट केवल शिविर के दिन ही दी जायेगी। संघ के सचिव हरिराम अग्रवाल ने बताया किया संघ का सदस्य बनने के लिए आवेदन शिविर स्थल पर उपलब्ध रहेंगे तथा संघ के सदस्यों को भी पेटेन्ट होने के पश्चात् अपने उत्पादों के आगे पेटेन्ट का प्रतीक चिन्ह प्रयोग करने की सुविधा होगी। उन्होने बताया कि दिल्ली में इसी महीने सत्रह तारीख को भौगोलिक चिन्हिकरण बोद्धिक सम्पदा विभाग के कन्ट्रोलर ऑफ पेटेन्ट कोरियम के साथ आयोजित बैठक में बीकानेर भुजिया को पेटेन्ट करने पर सहमति प्रदान की गई तथा शीघ्र ही वैधानिक औपचारिकताऐं पूरी कर ली जावेगी।