बीकानेर, बीती रात यहां सुदर्शना नगर इलाके में ट्रेन की पटरियों के समीप खडा होकर मोबाइल फोन पर बात करते समय ट्रेन की चपेट में आकर घायल हुए बीएसटीसी के छात्र प्रकाशचंद्र की पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक छात्र सुरेशचन्द्र पुत्र भभूताराम मेघवाल मूलरूप से ग्राम देवास जैसलमेर का वाशिंदा था, जो यहां किराये के मकान में रहकर बीएसटीसी की पढाई कर रहा था। बीती रात खुले में शौच करने के लिए ट्रेन की पटरियों की तरफ चला गया और इस दरम्यान मोबाइल फोन पर बातचीत करने लगा तभी वहां से गुजर रही पैसेंजर एक्सप्रेस की चपेट में आकर घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।