बीकानेर, केन्द्रीय भेड एवं ऊन अनुसंधान संस्थान मरू क्षेत्राीय परिसर में शनिवार को हिन्दी सप्ताह का समापन हुआ।
हिन्दी सप्ताह के समापन अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि मण्डल रेल प्रबन्धक आलोक रंजन ने संस्थान में हो रहे हिन्दी के काम काज की सराहना की व सभी को अपना काम हिन्दी में शतप्रतिशत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हिन्दी दिवस हमें आत्म समीक्षा व आत्मनिरीक्षण करने का अवसर प्रदान करता है। हमें यह जानने का प्रयास करना चाहिए कि हम राज भाषा नीति के पालन के लिए कितने प्रतिबद्ध हैं। हम सब का सामूहिक संवैधानिक दायित्व है कि राजभाषा हिन्दी का प्रयोग करें ताकि हिन्दी हमारी कार्यालयीन-प्रणाली का अभिन्न अंग बन सके।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रभाध्यक्ष डा.आर.सी. जखमोला ने कहा कि हमें वार्षिक कार्यक्रम के लक्ष्यों को ध्यान में रखकर अपना समस्त कार्य हिन्दी में करना चाहिए। हिन्दी की मुख्य ताकत अन्य भाषाओं के शब्दों को ग्रहण करने की है। जिसका पूरा लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने शोध पत्रा, पोस्टर प्रदर्शन, निबन्ध लेखन, कम्प्यूटर पर हिन्दी टंकण, श्रुतिलेख, टिप्पण एवं प्रारूप लेखन एवं स्व रचित कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्रा वितरित किये। प्रभारी हिन्दी सप्ताह डा.एच.के.नरूला ने सप्ताह के दौरान हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी।