KhbarExpresswww.khabarexpress.com

EDA - School Accounting Software

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


धन्वन्तरी निःशुल्क एंबूलेंस सेवा बुधवार से शुरू
21 Oct 2008

108 नम्बर डायल करने पर एम्बूलेंस किसी भी क्षेत्र में 15 मिनट के अन्दर रोगी के पास


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


बीकानेर राज्य सरकार व इमरजेंसी मैनेजमेन्ट एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट के बीच हुए एम.ओ.यू.के तहत शहर में   धन्वन्तरी निःशुल्क एंबूलेंस सेवा बुधवार से शुरू होगी।
अमरजेन्सी मैनेजमेंट एड रिसर्च इंस्टीट्यूट (ईएमआरआई )के सीनियर मार्केटिंग मैनेजर विकास राजवंशी ने बताया कि 108 नम्बर डायल करने पर आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित यह एम्बूलेंस  शहर के किसी भी क्षेत्र में 15 मिनट के अन्दर रोगी के पास पहुंच जायेगी। यह व्यवस्था प्रतिदिन 24  घन्टे उपलब्ध रहेगी। उन्हने बताया कि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशीप के तहत इस सेवा से बीकानेर की जनता को मेडिकल,पुलिस तथा फायर से संबंधित उच्च कोटी इमरजेंसी सेवा निःशुल्क प्राप्त हो सकेगी।
 आपात्कालीन  सहायता के लिए  लैण्डलाइन तथा मोबाइल से १०८ नम्बर पर डायल करने पर एम्बूलेंस,पुलिस दल अथवा फायरब्रिगेड का दल मात्रा १५ मिनट के अन्दर पहुंच जायेगा। उन्होंने बताया कि निःशुल्क इमेरजेंसी सेवा के तहत शहर में ट्राफिक कन्ट्रोल रूप,सिटी कोतवाली तथा नया शहर थाना व पुलिस थाना लूणकरनसर व पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ पर एम्बूलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी।एम्बूलेंस में पेसेन्ट कम्पार्टमेंट वातानुकूलित व उपकरणों से सुसजिज्त होगा। इसमें एडवांस व बैसिक लाइफ सेविंग स्पोर्ट उपकरण मौजूद रहेंगे। फोन करने एम्बूलेंस तीस मिनट में रोगी को उसकी इच्छा के अनुसार अस्पताल में पहुंचायेगी। इ.एम.आर.आई.के ऑपरेशन हैड कर्नल बलवीर सिंह ने बताया कि शहर में एम्बूलेंस सेवा का शुभारंभ जिला कलक्टर शिखर अग्रवाल बुधवार को कलक्टर कार्यालय परिसर में करेंगे। इस अवसर पर  व रीजनल मैनेजर जोधपुर-बीकानेर मनीष सिसोदियाव सहायक पाटर्नर अनिल भार्गव ने बताया कि तेज पेट दर्द होने, एलर्जिक रिएक्शन, जानवरों के काट खाने पर, मानसिक अवसाद, हृदय रोग, मधुमेह जनित बीमारियां, प्राकृतिक आपदाएं, मौसमी बीमारियों में गभीर स्थिति, मिर्गी के दौरे आना, आगे से जलना, बुखार व संक्रमण, आत्महत्या व आत्म घात, नवजात से संबंधित समस्या, बाल रोग,विषाक्ता, गर्भावस्था, श्वास संबंधित रोग, लकवा, बेहोशी व अन्य दुर्घटनाओं की अवस्था में एम्बलेंस की निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध रहेगी।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Free Ambulance Help Line Emergency Call

Pelagian Dictionary

निःशुल्क
एंबूलेंस
सेवा
बुधवार
शुरू



Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Khuda Kay Liye…..A Tale Of Post 9/11 Era Retold


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares