महात्मा गांधी के नाम का फर्जी राशन कार्ड
21 Nov
2009
हैदराबाद, आंध्र प्रदेश के अधिकारियों ने महात्मा गांधी के फोटो के साथ उनका एक फर्जी राशन कार्ड जारी किया है। लेकिन इस राशन कार्ड में चौकाने वाली बात यह है कि इस कार्ड में महात्मा गांधी के पिता के नाम की जगह उनके हत्यारे नाथूराम गौड का नाम अंकित किया हुआ है। जब यह मामला प्रकाश में आया तो चितुर के कलेक्टर ने इसकी जांच के आदेश दिये है। इस फर्जी राशन कार्ड में महात्मा गांधी की उम्र 65 साल व इनका पता 15-46-541 गांधी रोड लिखा है। यह पता एक उचित मूल्य कि दुकान के मालिक का है।
|