जब्त शुदा वाहनों के मालिक ६ दिसम्बर तक पक्ष रख सकेंगे
21 Nov
2007
Add comment
Mail
Print
Write
to Editor
हनुमानगढ २१ नवम्बर । जिले में आबकारी विभाग एवं पुलिस थान में जब्त शुदा वाहनों के मालिकों को अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए ६ दिसम्बर तक का समय दिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी श्री केसराराम दहिया ने बताया कि जब्त शुद्धा वाहनों के मालिकों को अभियोग दर्ज करने वाले कार्यालयों तथा जिला आबकारी कार्यालय के नोटिस दिए जाने के उपरान्त भी वाहनों को छुडवाने में अपना पक्ष नही किया गया है। उन्हने बताया कि सभी प्रकार के जब्त शुदा वाहन मालिक जिला आबकारी कार्यालय हनुमानगढ में निर्धारित तिथि तक अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते है । इसके बाद जब्त शुदा वाहनों को अधिहरित माना जाकर नियमानुसार नीलामी द्वारा विक्रय कर निस्तारण कर दिया जाएगा।
|