बीकानेर, १९ दिसम्बर। भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन गोपाल तिवाडी ने बताया कि प्रेस क्लब मेडता के रजत जयन्ति समारोह के उपलक्ष मे पत्रकारों का प्रांतीय अधिवेशन एवं पत्रकार सम्मान समारोह दिनांक २३ दिसम्बर २००७ रविवार को पातः ९ बजे मेडता सिटी स्थित, चारभुजा मन्दिर के पास रावदूदा गढ मे आयोजित किया जायेगा।
कार्यक्रम के संयोजक भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ के पदेशाध्यक्ष पुखराज टाक ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री नरपत सिंह राजवी, अति विशिष्ठ अतिथि उर्जा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, पर्यटन एवं कला मंत्री उषा पुनिया, विशिष्ठ अतिथि वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलावत खां, नागोर पुलिस अधीक्षक उमेशचन्द्र दत्ता होगें एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सूचना एंव जन सम्फ प्रभारी भवानी सिह राजावत करेगे। कार्यक्रम ंके स्वागताध्यक्ष नागोर सांसद भंवर सिंह डांगावास होगे।
समापन समारोह मे मुख्य अतिथि कृषि एवं सहकारिता मंत्री पभुलाल सैनी, खेल व परिवहन मंत्री युनूस खान, विशिष्ठ अतिथि राजस्थान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष भंवरलाल कोठारी होगें एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा राज्य मंत्री पो. वासुदेव देवनानी होगे। स्वागताध्यक्ष मेडता विधायक रामचन्द्र जारोडा होगे। अतिविशिष्ठ अतिथि सिंचाई मंत्री सांवरलाल जाट, राजस्व मंत्री रामनारायण डूडी होगें।
कार्यक्रम की व्यवस्था में विरेन्द्र वर्मा, रामस्वरूप टाक, मनोज सोनी, राधेश्याम शर्मा, आरिफ अन्सारी, छोटुराम प्रजापति आदि सभी पत्रकार मिलकर करेंगें। दो सत्रों में आयोजित होने वाले इस अधिवेशन में पत्रकारिता जगत के प्रबुद्ध महानुभावों द्वारा “समाज में पत्रकारों की भूमिका एवं वर्तमान समय में इलेक्ट्रानिक मिडिया का महत्व” पर अपना उद्बोधन देंगें। इसके अलावा मंत्रियों को पत्रकारों की समस्याओं से भी अवगत कराया जायेगा।