राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में विविध गतिविधियां संचालित
21 Dec
2007 हरिदेव जोशी राजकीय कन्या महाविद्यालय बांसवाडा में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के अंतर्गत दस दिवसीय शिविर के तीसरे दिन गुरुवार को विविध गतिविधियों का आयोजन प्राचार्य प्रो. सुशील भटनागर के संरक्षण में किया गया।
बांसवाडा, २१ दिसम्बर/ हरिदेव जोशी राजकीय कन्या महाविद्यालय बांसवाडा में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के अंतर्गत दस दिवसीय शिविर के तीसरे दिन गुरुवार को विविध गतिविधियों का आयोजन प्राचार्य प्रो. सुशील भटनागर के संरक्षण में किया गया।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शिप्रा राठौड ने बताया कि तीसरे दिन की शुरूआत योगासन सत्र से हुई जिसमें डॉ. आशा मेहता ने योग के विविध आसन बताते हुए गीता के संदेश को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गीता का कर्म का सिद्धान्त हर व्यक्ति को सफलता देने में सहायक सिद्ध होता है। ऐरोबिक्स का प्रशिक्षण श्रीमती नीलम वैष्णव ने दिया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सीमा गौड ने बताया कि शिविर में कविता प्रतियोगिता एवं आशु भाषण प्रतियोगिता आयोजित कराई गई जिसके निर्णायक डॉ. श्रीफल मीणा, डॉ. मिथलेश कुमार, प्रो. रतनपाल डोडियार थे। संचालन कोमल प्रेमचंदानी ने किया।
शिविर में छात्रएं अत्यन्त उत्साह पूर्वक श्रमदान सत्र में श्रम करते हुए विविध स्थलों की स्वच्छता का कार्य कर रही है। वार्ता सत्र में श्री गोविन्द गुरु राजकीय महाविद्यालय की अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा भूपेन्द्र ने सम्प्रेषण की कला विषय पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रोता तक अपनी बात, अपने विचार, अपने भाव पहुंचाने के लिए वक्ता के पास संप्रेषण कला होनी चाहिए तभी वक्ता की बात प्रभावी रूप से श्रोताओं तक पहुंच सकती है। आभार प्रदर्शन डॉ. प्रतिमा शास्त्री ने किया।