KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Download Trial of Jewellery Accounting Software

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Thursday, February 16, 2012


महन्त नारायणदास महाराज की स्मृति में तीन दिवसीय समारेह बुधवार से, विभिन्न अनुष्ठान और कार्यक्रम, सभी तैयारियां पूर्ण
22 Jan 2008

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


मशहूर ज्योतिष पं. बाबूलाल जोशी भी ज्योतिष पर देंगे व्याख्यान


बांसवाडा, (वागड विजन) मशहूर अध्यात्म विभूति एवं प्राचीनतम लालीवाव मठ के पीठाधीश्वर रहे महन्त नारायणदास महाराज की पाँचवीं पुण्यतिथि के उपलक्ष में ऐतिहासिक लालीवाव मठ में २३ जनवरी बुधवार से तीन दिवसीय समारोह आयोजित किया जाएगा।
लालीवाव मठ के महन्त श्री हरिओमशरणदास महाराज ने बताया कि मठ में महन्त नारायणदास स्मृति समारोह के तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुरूआत बुधवार सवेरे विनायक महापूजा तथा गुरुपादुका पूजन अनुष्ठान से होगी।
स्मृति व्याख्यानमाला बुधवार अपराह्न
समारोह के अन्तर्गत बुधवार को अपराह्न तीन बजे मठ सभागार में महन्त नारायणदास स्मृति व्याख्यानमाला के अन्तर्गत ज्योतिष विषयक व्याख्यान होगा।
इसमें हिन्दुस्तान के प्रख्यात ज्योतिर्विद, राष्ट्रीय पंचाग परिषद के संयोजक और भारतीय ज्योतिष विज्ञान सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजज्योतिषी पं. बाबूलाल जोशी, रतलाम वाले ’’जन कल्याण में ज्योतिष की भूमिका‘‘ विषय पर व्याख्यान देंगे।
विद्वत् समाज द्वारा अभिनंदन
इस अवसर पर गायत्री मण्डल तथा बांसवाडा के प्राच्यविद्यामर्मज्ञों की ओर से राष्ट्रीय ख्याति के ज्योतिर्विद पं. बाबूलाल जोशी का अभिनंदन किया जाएगा।
व्याख्यानमाला में संत-महात्मा, ज्योतिष, सामुदि्रक रहस्य, वास्तु और अध्यात्म विज्ञान के विद्वान, विभिन्न समाजों व संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक हिस्सा लेंगे। पं. बाबूलाल जोशी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर गायत्री मण्डल के संरक्षक तथा प्राच्यविद्यामनीषी ब्रह्मर्षि पं. महादेव शुक्ल जानकारी देंगे।
भजन संध्या
बुधवार रात ८ बजे लालीवाव मठ में पं. निर्भयराम जोशी प्रवर्तित राधावल्लभ सत्संग मण्डल द्वारा भजन संध्या आयोजित की जाएगी। इसमें देर रात तक होने वाले भजन-कीर्तनों और सत्संग में बडी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। इससे पूर्व बुधवार को विनायक अनुष्ठान के अन्तर्गत गणेश अथर्वशीर्ष के सामूहिक पाठ होंगे।
गुरुवार को आध्यात्मिक संगोष्ठी
महन्त नारायणदास स्मृति समारोह के अन्तर्गत दूसरे दिन २४ जनवरी गुरुवार को दोपहर ११ बजे लालीवाव मठ में अध्यात्म और लोक कल्याण विषयक संगोष्ठी होगी। इसके साथ ही लालीवाव मठ परिसर के विभिन्न मन्दिरों की विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान होंगे।
काव्य गोष्ठी
महन्त नारायणदास स्मृति समारोह के तहत गुरुवार रात ७ बजे लालीवाव मठ में काव्यगोष्ठी होगी। इसमें प्रमुख कविगण तथा कवयित्रियां हिस्सा लेंगी।
मुख्य समारोह २५ जनवरी को दिन भर
महन्त नारायणदास महाराज स्मृति समारोह के अन्तर्गत महन्तश्री के पुण्यतिथि दिवस २५ जनवरी, शुक्रवार को प्रातः से लेकर रात्रि तक विभिन्न अनुष्ठान होंगे।
शुक्रवार को प्रातः १० बजे पद्मनाथ मन्दिर में श्री विष्णु महापूजा अनुष्ठान होगा।  इस दौरान् प्राच्यविद्यामर्मज्ञ ब्रह्मर्षि पं. महादेव शुक्ल के सान्निध्य में पुरुष सूक्त श्री विष्णु सहस्रनाम आदि के अनुष्ठान होंगे।
सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं सुन्दरकाण्ड
लालीवाव मठ में शुक्रवार दोपहर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ होंगे। इस दौरान ११०० पाठ किए जाएंगे। इनमें क्षेत्र भर से महिलाएं और पुरुष हिस्सा लेंगे। इस दौरान सुन्दरकाण्ड के पाठ भी होंगे।
रूद्रार्चन महानुष्ठान
शुक्रवार शाम ४ बजे लालीवाव मठ स्थित जितेन्दि्रय नागेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में वनेश्वर प्रदोष मण्डल द्वारा महारूद्रार्चन अनुष्ठान किया जाएगा। इसमें विधिविधान के साथ रूद्राभिषेक होंगे। इसमें पंचाक्षरी मंत्र,महामृत्युन्जय महामंत्र सहित विभिन्न शैव अनुष्ठान होंगे।
पूर्णाहुति एवं महाप्रसादम
तीन दिवसीय स्मृति समारेाह की पूर्णाहुति शाम ७ बजे लालीवाव पीठाधीश्वर महन्त हरिओमशरणदास महाराज तथा अन्य संत-महात्माओं के प्रवचन और महाप्रसादम से होगी।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

नारायणदास
महाराज
स्मृति
तीन
दिवसीय
समारेह
बुधवार
विभिन्न
अनुष्ठान
और
कार्यक्रम
सभी
तैयारियां
पूर्ण


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar




Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares